Asia Cup 2025: अच्छे प्रदर्शन के बाद भी ये खिलाड़ी नहीं होंगे टीम इंडिया का हिस्सा

Kl Rahul, Yashasvi Jaiswal and Shreyas Iyer
Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान जल्द होगा. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा कि केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर टीम से बाहर हो सकते हैं.
Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के आगाज में अब कुछ ही दिन बाकी हैं और क्रिकेट फैंस टीम इंडिया के स्क्वाड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 19 अगस्त से टूर्नामेंट का 17वां सीजन शुरू होगा, लेकिन भारतीय टीम का आधिकारिक ऐलान अभी तक नहीं हुआ है. टीम चयन में बड़े बदलाव की उम्मीद तो नहीं है, मगर चयनकर्ताओं के फैसले से तीन बड़े नाम बाहर रह सकते हैं. ये खिलाड़ी फिलहाल शानदार फॉर्म में हैं, लेकिन फिर भी उन्हें जगह मिलने की संभावना कम बताई जा रही है. सूत्रों का कहना है कि स्क्वाड का ऐलान अगले चार दिनों में होगा.
केएल राहुल का शानदार प्रदर्शन
कर्नाटक के दिग्गज बल्लेबाज केएल राहुल का नाम लंबे समय से भारतीय टीम के भरोसेमंद खिलाड़ियों में शामिल रहा है. आईपीएल 2025 में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 13 मैचों में 539 रन ठोकते हुए 149.72 का स्ट्राइक रेट बनाए रखा. उनका यह प्रदर्शन बताता है कि वे टी20 फॉर्मेट में कितने खतरनाक साबित हो सकते हैं. शुरुआती खबरों में कहा गया था कि राहुल एशिया कप में टीम के “छुपा रुस्तम” बन सकते हैं, लेकिन अब चयनकर्ताओं के रुख से यह साफ हो रहा है कि उनकी जगह पक्की नहीं है. इसकी एक बड़ी वजह है टॉप ऑर्डर में पहले से मौजूद कड़ी प्रतिस्पर्धा शुभमन गिल, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे राहुल की दावेदारी कमजोर पड़ सकती है.
यशस्वी और अय्यर पर संशय के बादल
युवा सनसनी यशस्वी जायसवाल का नाम देश के सबसे होनहार खिलाड़ियों में लिया जाता है, लेकिन जुलाई 2024 के श्रीलंका दौरे के बाद से उन्होंने कोई टी20 इंटरनेशनल नहीं खेला है. टीम मैनेजमेंट उनकी फिटनेस और वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर सावधान है. एशिया कप के तुरंत बाद भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसमें यशस्वी को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है. ऐसे में उन्हें एशिया कप से आराम देकर बड़ी सीरीज के लिए तरोताजा रखने की योजना हो सकती है.
दूसरी ओर, श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के लिए 17 मैचों में 604 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया था. इसके बावजूद खबरें हैं कि टी20 स्क्वाड में उनका नाम शामिल होने की संभावना बेहद कम है. टीम मैनेजमेंट का मानना है कि वर्तमान टीम कॉम्बिनेशन में उनकी जगह बनाना मुश्किल है, खासकर तब जब मध्यक्रम में पहले से कई विकल्प मौजूद हैं.
अगर यह अनुमान सही साबित होते हैं तो एशिया कप 2025 में टीम इंडिया बिना इन तीनों स्टार खिलाड़ियों के मैदान पर उतरेगी. अब फैंस की निगाहें 19 अगस्त के मैच से पहले होने वाले टीम ऐलान पर टिकी हैं, जहां साफ हो जाएगा कि चयनकर्ताओं ने किस पर भरोसा जताया और किसे किनारे किया.
ये भी पढ़ें-
इंग्लैंड से लौटते ही महाकाल के दर पर पहुंचे टीम इंडिया के कोच गंभीर, मांगी देश की तरक्की
आखिरी गेंद तक सस्पेंस…, ऑस्ट्रेलिया में भारत का कमाल! महिला A टीम ने सीरीज जीती
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




