इस श्रीलंकाई खिलाड़ी पर टूटा दुखों का पहाड़, मैच के बाद मिली पिता के निधन की खबर

Updated:
विज्ञापन

दुनिथ वेल्लागे को पिता के निधन की सूचना देते सनथ जयसूर्या. फोटो- सोशल मीडिया.

Dunith Wellalage: श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच एशिया कप 2025 के ग्रुप बी का एक अहम मैच खेला गया. इस मैच में लंकाई टीम ने शानदार जीत दर्ज की. लेकिन उसके खिलाड़ी दुनिथ वेल्लालगे को गहरा धक्का लगा. उनके पिता की मौत इसी मैच के दौरान हो गई. मैच के बाद उनको इस बात की खबर दी गई.

विज्ञापन

Dunith Wellalage: श्रीलंका के स्पिनर दुनिथ वेल्लालगे एशिया कप 2025 में अफगानिस्तान के खिलाफ एक अहम मुकाबले में मैदान पर उतरे थे. उनकी टीम ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और सुपर-4 में जगह बना ली. लेकिन इस जीत के तुरंत बाद वेल्लालगे के लिए जीवन का सबसे बड़ा दुख सामने आया. मैच के बाद उन्हें कोलंबो में पिता सुरंगा वेल्लालगे के निधन की खबर मिली. इस सदमे के बारे में उन्हें तब तक जानकारी नहीं थी, जब तक मैच पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ. बताया जाता है कि यह दुखद समाचार श्रीलंकाई टीम मैनेजर ने मैच के बाद औपचारिकताएं पूरी होने के तुरंत बाद सुनाया. खबर मिलते ही 22 वर्षीय वेल्लालगे तुरंत स्क्वाड छोड़कर अपने परिवार के पास लौट गए.

इस त्रासदी ने न सिर्फ युवा क्रिकेटर को गहरे दुख में डाल दिया बल्कि श्रीलंका टीम की रणनीति पर भी असर डाला है. अब यह स्पष्ट नहीं है कि वे टूर्नामेंट के शेष मुकाबलों में खेल पाएंगे या नहीं. श्रीलंका को सुपर-4 चरण में 20 सितंबर को बांग्लादेश, 23 सितंबर को पाकिस्तान और 26 सितंबर को भारत के खिलाफ खेलना है. अफगानिस्तान के खिलाफ इस जीत ने भले ही श्रीलंका को सुपर-4 में पहुंचा दिया हो, लेकिन दुनिथ वेल्लालगे के लिए यह क्षण बेहद कड़वा साबित हुआ. टीम की खुशी उनके लिए व्यक्तिगत त्रासदी में बदल गई. वेल्लालगे को टीम मैनेजर और कोच सनथ जयसूर्या ने इसकी जानकारी दी, तो वे भागे-भागे ड्रेसिंग रूम में गए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मैच में प्रदर्शन निराशाजनक रहा

गुरुवार को खेले गए इस मैच का वेल्लालगे के लिए यह पांचवां टी20 अंतरराष्ट्रीय और मौजूदा एशिया कप का पहला मुकाबला था. हालांकि उनका गेंदबाजी प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. उन्होंने चार ओवर में 49 रन दिए और अंतिम ओवर में मोहम्मद नबी ने उन पर लगातार पांच छक्के जड़ दिए. इसके बावजूद श्रीलंका ने लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया और जीत दर्ज की. दुनिथ वेल्लालगे के मैदान के पिता के निधन की सूचना अफगानिस्तान के खिलाड़ी मोहम्मद नबी को मिली तो वे भी हैरान रह गए. उनके पिता का निधन हार्ट अटैक से बताया जा रहा है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान मैच का हाल

अगर मैच की बात करें तो अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया. पावरप्ले में थुसारा (4/18) की शानदार गेंदबाजी ने अफगान टीम को शुरुआत से ही बैकफुट पर धकेल दिया. इब्राहिम जादरान (27 गेंदों में 24 रन, एक छक्का) और कप्तान राशिद खान (23 गेंदों में 24 रन, दो चौके और एक छक्का) ने कुछ संघर्ष जरूर किया, लेकिन 17.1 ओवर तक अफगानिस्तान 114/7 पर सिमट गया था. इसके बाद मोहम्मद नबी ने आक्रामक बल्लेबाज़ी करते हुए खेल का रुख पलटने की कोशिश की. उन्होंने महज 22 गेंदों पर नाबाद 60 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और छह छक्के शामिल थे. आखिरी ओवर में उन्होंने दुनिथ वेल्लालगे की गेंदबाज़ी पर लगातार पांच छक्के लगाते हुए अफगानिस्तान को 20 ओवर में 169/7 तक पहुंचा दिया.

श्रीलंका की शुरुआत रनचेज़ में खराब रही और फॉर्म में चल रहे पथुम निसांका जल्दी आउट हो गए. कुसल परेरा ने 28 रन की पारी खेली, वहीं कुसल मेंडिस शानदार लय में दिखे. हालांकि 14.5 ओवर तक श्रीलंका का स्कोर 119/4 था और टीम मुश्किल में नज़र आ रही थी. इसी बीच कुसल मेंडिस (52 गेंदों में नाबाद 74 रन, 10 चौके) और कमिंदु मेंडिस (13 गेंदों में नाबाद 26 रन, दो छक्के) ने 52 रनों की दमदार साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई. श्रीलंका ने यह लक्ष्य आठ गेंद शेष रहते छह विकेट से हासिल कर लिया.

दुनिथ वेल्लालगे का क्रिकेट करियर

दुनिथ वेल्लालगे के करियर की बात करें, तो उन्होंने अब तक 31 वनडे खेले हैं, जिसमें भारत के खिलाफ दो बार पांच विकेट चटकाए हैं। उनके नाम वनडे में कुल 39 विकेट और टी20 में 7 विकेट हैं. इसके अलावा उन्होंने वनडे में बल्ले से भी अहम पारियां खेली हैं. उन्होंने 24 पारियों में 20.31 के औसत और एक अर्धशतक के साथ 386 रन बनाए हैं.

ये भी पढ़ें:-

सुपर फोर की चार टीमें कंफर्म, लेकिन टीम इंडिया की वजह से पूरे शेड्यूल में अब भी पेंच, जानें क्या है मामला

Asia Cup: UAE के खिलाफ जीत के बावजूद पाकिस्तान को फटकार, पूर्व दिग्गज ने लगाई क्लास

Asia Cup: एंड्री पाइक्रॉफ्ट ने PCB से नहीं मांगी माफी, कोरा झूठ फैला रहा पाकिस्तान

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola