ePaper

Asia cup 2023 का शेड्यूल आज होगा जारी! कहां होगा भारत-पाकिस्तान हाईवोल्टेज मुकाबला, जानिए यहां

Updated at : 19 Jul 2023 12:40 PM (IST)
विज्ञापन
Asia cup 2023 का शेड्यूल आज होगा जारी! कहां होगा भारत-पाकिस्तान हाईवोल्टेज मुकाबला, जानिए यहां

एशिया कप के शेड्यूल बुधवार, 19 जुलाई को जारी हो सकता है पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इसे भारतीय समयानुसार शाम 7.45 बजे जारी कर सकती है. वहीं भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 2 सितंबर को खेला जा सकता है.

विज्ञापन

एशिया कप 2023 का शेड्यूल का ऐलान आज किया जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एशिया कप का शेड्यूल बुधवार (19 जुलाई) को शाम 7.45 बजे तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा जारी किया जा सकता है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच खींचतान के कारण शेड्यूल आने में देरी हो रही थी. रिपोर्ट्स के अनुसार इस टूर्नामेंट की शुरुआत 31 अगस्त से लहौर में होगी. वहीं मुल्तान में एशिया कप के दो मैचों की मेजबानी करेगा.

कहां होगा भारत-पाकिस्तान हाईवोल्टेज मुकाबला

15 जुलाई शनिवार को एशिया कप 2023 के कार्यक्रम को अंतिम रूप देने, साजो-सामान और संगठनात्मक व्यवस्था और अभियानों के संबंध में पीसीबी और एसीसी अधिकारियों के बीच एक बैठक हुई थी. इस बैठक में पूरे टूर्नामेंट की रूप रेखा तैयार कर ली गई है. अब आज 19 जुलाई को एशिया कप का मेजबान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इसके शेड्यूल का ऐलान करेगी. इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच पहला हाईवोल्टेज मुकाबला 2 सितंबर को ग्रुप स्टेज में खेला जाएगा. वहीं इसके बाद अगले दौर में भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर 10 सितंबर को हो सकती है. भारत और पाकिस्तान के बीच यह दोनों मुकाबले श्रीलंका के कैंडी में आयोजित हो सकते हैं.

पाकिस्तान और नेपाल के बीच होगा पहला मुकाबला

एशिया कप 2023 की शुरुआत पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुकाबले से होगी. दोनों के बीच पहला मुकाबला 31 अगस्त को लाहौर में आयोजित किया जाएगा. पहले मैच से ठीक पहले उद्घाटन समारोह का भी आयोजन होगा. नेपाल से भिड़ंत के बाद पाकिस्तान का और मुकाबला मुल्तान में आयोजित होगा. पाकिस्तान टीम नेपाल के खिलाफ मुकाबले के तुरंत बाद श्रीलंका के लिए रवाना हो जाएगी. इस बीच श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान शेष मैचों के लिए श्रीलंका जाने से पहले अपने ग्रुप मैच पाकिस्तान में खेलेंगे.

वनडे फॉर्मेट में होगा एशिया कप

एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला श्रीलंका में खेला जा सकता है. दरअसल, लंबे समय से पाकिस्तान और भारत के बीच एशिया कप को लेकर विवाद चल रहा था. दरअसल, एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान के पास है ऐसे में पाकिस्तान अपने घर के अलावा इस टूर्नामेंट के मैच कहीं और नहीं कराना चाहता था. हालांकि भारत ने पहले ही यह साफ कर दिया था कि टीम इंडिया पाकिस्तान जाकर एशिया कप में भाग नहीं लेगी. भारत के इस ऐलान के बाद से एशिया कप 2023 को लेकर विवाद शुरू हो गया था. हालांकि अब बीसीसीआई और पीसीबी के बीच बैठक के बाद यह साफ हो गया था कि दोनों देशों के बीच मुकाबला श्रीलंका में होगा.

कब से कब तक होगा एशिया कप का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एशिया कप का आयोजन 31 अगस्त से लेकर 17 सितंबर तक किया जाएगा. इसकी शुरुआती मुकाबले पाकिस्तान में खेले जाएंगे जबकि बाद के मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे.

कहां खेला जाएगा एशिया कप

एशिया कप 2023 की मेजबानी पाकिस्तान के पास है पर इसके सभी मुकाबले में पाकिस्तान में नहीं खेले जाएंगे. पीसीबी और बीसीसीआई के बीच मुलाकात के बाद हाइब्रिड मॉडल पर सहमति बनी है ऐसे में एशिया कप के मुकाबले पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों जगहों पर खेले जाएंगे. वहीं भारतीय टीम के सभी मुकाबले श्रीलंका में होंगे.

एशिया कप में कितनी टीमें लेंगी भाग

एशिया कप 2023 में भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और नेपाल भाग लेंगे.

एशिया कप में कुल कितने मुकाबले खेले जाएंगे

एशिया कप 2023 में कुल 13 मुकाबले खेले जाएंगे. इसमें सभी टीमें अपनी-अपनी ग्रुप की अन्य टीमों के खिलाफ मुकाबला करेंगी. हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी. वहीं टॉप दो टीमों के बीच फाइनल का मुकाबला खेला जाएगा.

कहां देख सकेंगे एशिया कप के मुकाबले

एशिया कप 2023 के मुकाबले फैंस स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव देख सकेंगे. वहीं मोबाइल पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार एप पर की जाएगी.

पिछली बार श्रीलंका बनी थी चैंपियन

आपको बता दें कि एशिया कप का पिछला संस्करण श्रीलंका के नाम रहा था. श्रीलंका ने पिछले संस्करण में फाइनल में मुकाबले में पाकिस्तान को मात दी थी. वहीं भारत की प्रदर्शन की बात करें तो टीम इंडिया पिछले साल एशिया कप में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी. ऐसे में इस साल भारतीय टीम एशिया कप में मजबूत कमबैक कर खिताब अपने नाम करने उतरेगी. आपको बता दें कि एशिया कप से पहले फिलहाल भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे पर गई हुई है. यहां टीम इंडिया को कैरेबियाई टीम के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में टक्कर होनी है. वहीं पाकिस्तान टीम को एशिया कप से पहले श्रीलंका के दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलनी है. भारत में होने वाले वर्ल्ड कप 2023 की तैयारियों को देखते हुए भी एशिया कप काफी महत्वपूर्ण है. वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए इस बार एशिया कप का आयोजन वनडे फॉर्मेट में किया गया है.

Also Read: Asia Cup: भारत और पाकिस्तान के बीच आज होगा महामुकाबला, जानिए पिच रिपोर्ट, लाइव स्ट्रीमिंग समेत A to Z जानकारी

विज्ञापन
Saurav kumar

लेखक के बारे में

By Saurav kumar

Saurav kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola