ePaper

क्या सानिया मिर्जा और शोएब मलिक लेने वाले हैं तलाक? पाकिस्तानी मीडिया का दावा

Updated at : 08 Nov 2022 3:06 PM (IST)
विज्ञापन
क्या सानिया मिर्जा और शोएब मलिक लेने वाले हैं तलाक? पाकिस्तानी मीडिया का दावा

पाकिस्तानी मीडिया में भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की तलाक की खबरें चल रही हैं. दावा किया जा रहा है कि दोनों पिछले कुछ समय से अलग रह रहे हैं. दोनों अपने बच्चे की वजह से ही साथ दिखते हैं. हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

विज्ञापन

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. सानिया मिर्जा के एक हालिया सोशल मीडया पोस्ट के बाद यह कयास लगाये जा रहे हैं कि यह जोड़ी जल्द ही अलग होना चाहती है. दोनों के बीच तलाक की अफवाहों को सानिया मिर्जा के इस पोस्ट ने और हवा दे दी है. सानिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि टूटे हुए दिल कहां जाते हैं? अल्लाह की खोज में (Where do broken hearts go. To find Allah!)

पाकिस्तानी मीडिया में अफवाह

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के बीच किस वजह से दरार आयी है, इसका कारण तो नहीं पता चला है. लेकिन पाकिस्तानी मीडिया में दोनों के बीच तलाक की खबरें प्रमुखता से प्रकाशित की जा रही हैं. खबरों में दावा किया जा रहा है कि शोएब मलिक पर सानिया ने धोखेबाजी का आरोप लगाया है और वह कुछ समय के लिए अलग रहना चाहते हैं. पाकिस्तानी मीडिया ने यह भी बताया कि दंपति अलग हो गये हैं और पिछले कुछ समय से अलग रह रहे हैं.

Also Read: सानिया मिर्जा ने US Open 2022 से अपना नाम वापस लिया, संन्‍यास को लेकर दी बड़ी अपडेट
कई दिनों से रह रहे हैं अलग

अफवाहें यह भी हैं कि दोनों केवल अपने बेटे इजहान के लिए साथ मिलते हैं. हालांकि इस बारे में किसी भी दोनों स्टार ने कुछ भी कहने से इनकार किया है. सितारों से सजी एक शादी में, सानिया और शोएब अप्रैल 2010 में एक दूजे के हुए थे. उनका एक चार साल का बेटा इजहान है. इस जोड़े ने हाल ही में दुबई में अपने बेटे इजहान मिर्जा मलिक का जन्मदिन मनाया, जिसकी तस्वीरें शोएब मलिक ने सोशल मीडिया पर साझा कीं.

https://www.instagram.com/p/CkVyzgho8Mb/
https://www.instagram.com/p/Ckhpne1v-9C/
शोएब की दूसरी पत्नी हैं सानिया

सानिया मिर्जा ने बेटे के जन्मदिन की तस्वीरें शेयर नहीं की थी. हां हाल के दिनों में उन्होंने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह अपने बेटे के साथ अकेले नजर आ रही हैं. उन्होंने अपने बेटे के साथ जो तस्वीर साझा की, उसका कैप्शन दिया, ‘वो पल जो मुश्किल दिनों में साथ हैं.’ बता दें कि सानिया मिर्जा शोएब मलिक की दूसरी पत्नी हैं. उनकी शादी में पहली पत्नी ने काफी बवाल मचाया था.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola