ePaper

सानिया मिर्जा ने US Open 2022 से अपना नाम वापस लिया, संन्‍यास को लेकर दी बड़ी अपडेट

Updated at : 24 Aug 2022 11:43 AM (IST)
विज्ञापन
सानिया मिर्जा ने US Open 2022 से अपना नाम वापस लिया, संन्‍यास को लेकर दी बड़ी अपडेट

भारत की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने चोट के कारण US Open 2022 से अपना नाम वापस ले लिया है. सानिया पिछले काफी समय से सिर्फ युगल मुकाबलों में खेलती है. उनको यह चोट दो सप्ताह पहले कनाडा में लगी थी. हालांकि, इससे पहले उन्होंने घोषणा की थी कि यह उनके पेशेवर करियर का आखिरी साल होगा.

विज्ञापन
undefined

35 वर्षिय सानिया मिर्जा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि इस महीने टोरंटो में ‘कैनेडियन ओपन’ के दौरान उन्हें चोट लग गयी थी. उन्होंने लिखा, ‘नमस्कार दोस्तों, एक नयी खबर. मेरे पास साझा करने के लिए बहुत अच्छी सूचना नहीं है. दो सप्ताह पहले कनाडा में मेरी कोहनी में चोट लग गयी थी.

undefined

‘मैंने इसे गंभीरता से नहीं लिया. हालांकि, कल जब मेरा स्कैन हुआ तो पता चला कि यह गंभीर चोट है. इसलिए मुझे कुछ सप्ताह के लिए खेल से दूर रहना होगा और मैं अमेरिकी ओपन से हट गई हूं.’ बता दें कि अमेरिकी ओपन का आयोजन 29 अगस्त से 11 सितंबर तक होगा.

Also Read: Sania Mirza Retirement: सानिया मिर्जा 2022 सत्र के बाद टेनिस को कहेंगी अलविदा, कहा शरीर थक रहा है
undefined

सानिया ने इससे पहले कहा था कि 2022 के सत्र के आखिरी में वह खेल को अलविदा कहेंगी. वह हालांकि अब अपनी इस योजना को बदलने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा, ‘यह आदर्श नहीं है और मेरे लिए बुरा समय है और इससे संन्यास की मेरी योजनाएं बदल जायेंगी लेकिन मैं आप सभी को इसकी सूचना देना जारी रखूंगी.’

undefined

बता दें कि सानिया टोरंटो में मेडिसन कीज के साथ महिला युगल के सेमीफाइनल में पहुंची थी. सानिया ने पिछले सप्ताह सिनसिनाटी ओपन में भी हिस्सा लिया था.

undefined

सानिया ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन, विंबलडन और अमेरिकी ओपन महिला युगल का खिताब एक-एक बार जीता है. उन्होंने इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई ओपन, फ्रेंच ओपन और अमेरिकी ओपन मिश्रित युगल में एक-एक खिताबी जीता दर्ज की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola