विराट कोहली-अनुष्‍का शर्मा के बॉडीगार्ड की करोड़ों में है इनकम, सैलरी जानकर उड़ जाएंगे होश

Updated at : 13 Dec 2021 2:09 PM (IST)
विज्ञापन
विराट कोहली-अनुष्‍का शर्मा के बॉडीगार्ड की करोड़ों में है इनकम, सैलरी जानकर उड़ जाएंगे होश

Virat Kohli and Anushka Sharma: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा चाहे देश में हो या विदेश में उनके बॉडीगार्ड सोनू हमेशा साथ रहते हैं.

विज्ञापन
undefined

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले कपल्स में से एक हैं. विराट और अनुष्का ने भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में करोड़ों फैंस हैं जो हर पल इस कपल की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं.

undefined

विराट और अनुष्का जब साथ में कहीं भी देखे जाते हैं तो उनके चाहने वाले की भीड़ भी उनके पीछे जो जाती है ऐसे में उनके सिक्योरिटी की जिम्मेदारी देखते हैं बॉडीगार्ड सोनू. बॉडीगार्ड सोनू एकदम साए की तरह उनके साथ रहते हैं.

undefined

विराट और अनुष्का (Virat and Anushka Sharma) की सिक्योरिटी की जिम्मेदारी देखने वाले सोनू भी दोनों के बहुत क्लोज हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की सिक्योरिटी संभालने का काम प्रकाश सिंह उर्फ सोनू करते हैं.

undefined

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा चाहे देश में हो या विदेश में उनके बॉडीगार्ड सोनू हमेशा साथ रहते हैं. बॉडीगार्ड सोनू को इस काम के लिए विराट-अनुष्का से अच्छी खासी सैलरी भी मिलती है. डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक अनुष्‍का शर्मा सालाना सोनू को 1.2 करोड़ यानी 10 लाख रुपए महीना का वेतन देती हैं.

undefined

बता दें कि सोनू कई सालों से अनुष्‍का शर्मा के साथ है. वह अनुष्‍का शर्मा की 2017 में विराट कोहली के साथ शादी होने से पहले से साथ में है. कोहली की अपनी सुरक्षा है, लेकिन फिर भी सोनू उनकी सुरक्षा में तैनात रहता है.

undefined

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बॉडीगार्ड सोनू को अनुष्का और विराट कोहली अपने परिवार का सदस्य मनाते हैं. यहां तक की एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हर साल सोनू का जन्मदिन भी मनाती हैं. अनुष्का शर्मा ने सोनू का जन्मदिन फिल्म ‘जीरो’ के सेट पर भी मनाया था. यह उस वक्त की बात है जब अनुष्का अभिनेता शाहरुख खान के साथ इस फिल्म की शूटिंग कर रही थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola