ePaper

बीजिंग ओलंपिक पर संकट के बादल! अमेरिका ने किया बॉयकॉट का ऐलान, बौखलाए चीन ने दिया कड़ा संदेश

Updated at : 07 Dec 2021 1:09 PM (IST)
विज्ञापन
बीजिंग ओलंपिक पर संकट के बादल! अमेरिका ने किया बॉयकॉट का ऐलान, बौखलाए चीन ने दिया कड़ा संदेश

Beijing Olympics 2022: बाइडेन प्रशासन ने अगले साल होने वाले बीजिंग विंटर ओलंपिक खेलों के राजनयिक बॉयकॉट करने का ऐलान कर दिया है.

विज्ञापन

Beijing Olympics 2022: अगले साल होने वाले बीजिंग विंटर ओलंपिक को लेकर चीन और अमेरिका के बीच टकराव बढ़ती जा रही है. एक ओर अमेरिका फरवरी में होने वाले शीतकालीन ओलंपिक खेलों (2022 Winter Olympics) का राजनयिक बहिष्कार करने की तैयारी में है, तो दूसरी ओर चीन ने महाशक्ति पर बड़ी कारवाई की धमकी दे डाली. बता दें कि बाइडेन प्रशासन ने अगले साल फरवरी में होने वाले बीजिंग ओलंपिक खेलों के राजनयिक बहिष्कार का ऐलान कर दिया है. हांलाकि अमेरिका ओलंपिक में अपने खिलाड़ियों को भेजेगा.

बता दें कि जो बाइडेन प्रशासन ने यह साफ कर दिया है कि वह बीजिंग ओलंपिक का राजनयिक बहिष्कार करेंगे, हालांकि, उसके खिलाड़ियों को ओलंपिक में हिस्सा लेंगे. बाइडेन प्रशासन ने बताया कि वह चीन में अपने सरकारी अधिकारियों या राजनयिकों को नहीं भेजेंगे. बता दें कि चीन ने इस ऐलान से पहले ही धमकी दी थी कि अगर अमेरिका शीतकालीन ओलंपिक का बहिष्कार करेगा तो वह भी ठोस जवाबी कार्रवाई करेगा. चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने पहले ही कहा था कि अगर अमेरिका ऐसा करता है तो यह राजनीतिक तौर पर भड़काने वाली कार्रवाई होगी.

Also Read: विराट कोहली ने अपने फैन को इस तरह दिया
बर्थडे सरप्राइज कि वीडियो देख हर कोई कर रहा कप्तान की तारीफ

वहीं कई मानवाधिकार संस्थाओं का मानना है कि चीन के खराब मानवाधिकार रिकॉर्ड को देखते हुए अमेरिका ने सही फैसला लिया है. उनका कहना है कि चीन इन खेलों का प्रयोग मानवाधिकार कार्यकर्ताओं, राजनीतिक विरोधियों और मूल अल्पसंख्यकों के साथ खराब बर्ताव को ढकने के लिये कर रहा है. मालूम हो कि अगले साल फरवरी में चीन की राजधानी बीजिंग में विंटर ओलंपिक खेलों का आयोजन होना है. मालूम हो कोरोना महामारी को पूरी दुनिया में फैलाने के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया गया है. आरोप है कि कोरोना चीन के वुहान से पूरी दुनिया में फैला. इस मामले को लेकर ड्रैगन का सबसे अधिक विरोध अमेरिका ने किया और टकराव अब भी जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola