India Win Australia: 'काम मैंने किया, क्रेडिट किसी और ने लिया', अजिंक्य रहाणे के निशाने पर शास्त्री-कोहली

Ahmedabad: Indian team captain Rohit Sharma greets teammate Prasidh Krishna after India won the second ODI cricket match against West Indies, at the Narendra Modi Stadium, in Ahmedabad, Wednesday, Feb 9, 2022. (PTI Photo/Manvender Vashist)(PTI02_09_2022_000289B)
अजिंक्य रहाण की कप्तानी में भारतीय टीम के 2020-21 ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एडिलेड टेस्ट में शर्मनाक हार का सामना करने के बाद शृंखला में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी.
टीम इंडिया के 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतीहासिक टेस्ट सीरीज जीतने के बाद ठीक के साल बाद अजिंक्य रहाणे ने पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) और कप्तान विराट कोहली (virat kohli) पर निशाना साधा है. हालांकि रहाणे ने दोनों खिलाड़ियों का नाम नहीं लिया, लेकिन इशारों-इशारों में कहा, काम मैंने किया और क्रेडिट किसी और ने ले लिया.
अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीता
भारतीय टीम के 2020-21 ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एडिलेड टेस्ट में शर्मनाक हार का सामना करने के बाद शृंखला में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के नायक रहे कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि उस दौरान उनके लिये गये फैसलों का श्रेय किसी और ने ले लिया.
Also Read: रवि शास्त्री का विराट कोहली की कप्तानी पर फिर आया बयान, कहा- दो साल और कर सकते थे नेतृत्व
बेटी के जन्म के समय ऑस्ट्रलिया से दौरा बीच में छोड़कर भारत लौट आये थे विराट कोहली
एडिलेड टेस्ट की दूसरी पारी में भारतीय टीम महज 36 रन पर ऑल आउट हो गयी थी. इसके बाद नियमित कप्तान विराट कोहली पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक भारत लौट आये थे. जिससे रहाणे ? को ऐसे समय में टीम की बागडोर संभालनी पड़ी जब परिस्थितियां सबसे कठिन थी. टीम ने हालांकि एडिलेड की निराशा को पीछे छोड़ते हुए शानदार जज्बा दिखाया और रहाणे की शतकीय पारी से मेलबर्न में टेस्ट मैच जीतकर वापसी की.
‘बैकस्टेज विद बोरिया’ कार्यक्रम में बोले रहाणे – मुझे मालूम ऑस्ट्रेलिया में मैंने क्या हासिल किया
अजिंक्य रहाणे ने बैकस्टेज विद बोरिया कार्यक्रम में कहा, मुझे पता है कि मैंने ऑस्ट्रेलिया में क्या हासिल किया है. मुझे किसी को बताने की जरूरत नहीं है. श्रेय लेने के लिए आगे बढ़ना मेरा स्वभाव नहीं है. हां, कुछ ऐसे फैसले थे जो मैंने मैदान या ड्रेसिंग रूम में लिये, लेकिन इसका श्रेय किसी और ने ले लिया. उन्होंने कहा, मेरे लिए यह जरूरी था कि हम शृंखला में जीत दर्ज करें. वह ऐतिहासिक शृंखला थी और हमारे लिए काफी खास थी.
ऑस्ट्रेलिया में ऐतीहासिक जीत के बाद शास्त्री और कोहली की हुई थी जमकर तारीफ
रहाणे ने हालांकि किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन समझा जा रहा है कि उनकी टिप्पणी तत्कालीन मुख्य कोच रवि शास्त्री के लिए है. जिनकी उस समय काफी तारीफ हुई थी क्योंकि समय चोटिल खिलाड़ियों से परेशान भारतीय टीम का ड्रेसिंग रूम अस्पताल के किसी वार्ड की तरह लग रहा था. रहाणे ने कहा, उसके बाद, लोगों की ऐसी प्रतिक्रियाएं आयी जिसमें उन्होंने मेरे लिये गये फैसलों को भी अपना करार दिया. अपनी तरफ से मैं यह जानता था कि मैंने यह फैसले लिये है. मैंने जो भी फैसले लिये थे वो मेरी अंतरआत्मा की आवाज थी. उन्होंने कहा, मैं कभी अपने बारे में ज्यादा बात नहीं करता और न ही खुद की तारीफ करता हूं. लेकिन मैंने वहां क्या किया था, मुझे पता है.
आलोचना पर मैं मुस्कुरा देता हूं : रहाणे
अजिंक्य रहाणे का फॉर्म पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रहा है. पिछले साल उन्होंने 13 टेस्ट मैचों में 20.82 की औसत से सिर्फ 479 रन बनाये. उनकी बल्लेबाजी की लय में निरंतरता की भी कमी रही है. दक्षिण अफ्रीका के हालिया दौरे पर भी वह लय हासिल करने में नाकाम रहे. अपनी आलोचना के बारे में उन्होंने कहा, मैं इन चीजों पर सिर्फ मुस्कुरा देता हूं. जो लोग खेल को समझते है वह कभी ऐसी बातें नहीं करेंगे मैं विस्तार से बात नहीं करना चाहता हूं. हर किसी को पता है कि ऑस्ट्रेलिया में क्या हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




