ePaper

IPL 2022: इस भारतीय तेज गेंदबाज की आईपीएल में होगी धमाकेदार वापसी, अहमदाबाद टीम के होंगे हेड कोच

Updated at : 04 Jan 2022 4:44 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2022: इस भारतीय तेज गेंदबाज की आईपीएल में होगी धमाकेदार वापसी, अहमदाबाद टीम के होंगे हेड कोच

आशीष नेहरा अहमदाबाद के हेड कोच बन सकते हैं. इसको लेकर बात भी हो चुकी है, बस घोषणा का इंतजार है. दूसरी ओर इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज विक्रम सोलंकी अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के निदेशक और बल्लेबाजी कोच होंगे.

विज्ञापन

आईपीएल 2022 का इंतजार सभी को बेसब्री से है. क्योंकि आईपीएल सीजन 15 में 10 टीमें हिस्सा लेंगी. लखनऊ और अहमदाबाद की टीमें 2022 में खेलते नजर आयेंगी. अहमदाबाद फ्रेंचाइजी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. खबर नयी फ्रेंचाइजी टीम टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ( Ashish Nehra) को अपनी टीम में बड़ी जिम्मेदारी सौंपनी वाली है.

मीडिया रिपोर्ट के आशीष नेहरा अहमदाबाद के हेड कोच बन सकते हैं. इसको लेकर बात भी हो चुकी है, बस घोषणा का इंतजार है. दूसरी ओर इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज विक्रम सोलंकी अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के निदेशक और बल्लेबाजी कोच होंगे.

Also Read: नीरज चोपड़ा की उपलब्धि पर झूम उठे क्रिकेटर सुनील गावस्कर और आशीष नेहरा, VIDEO वायरल

जबकि खबर ये भी है कि गैरी कर्स्टन को टीम का मेंटर बनाया जाएगा. सभी को लेकर बात पूरी हो गयी है, औपचारिक आशय पत्र (एलओआई) प्रक्रिया में है. सूत्रों ने बताया कि अहमदाबाद फ्रेंचाइजी ने आशीष नेहरा को मुख्य कोच के रूप में साइन किया है. जबकि सोलंकी निदेशक होंगे. सोलंकी बल्लेबाजी कोच की भूमिका भी निभायेंगे.

सूत्रों के अनुसार अहमदाबाद फ्रेंचाइजी औपचारिक रूप से इसकी घोषणा नहीं कर सकती, क्योंकि यह बीसीसीआई का फरमान है और वे एलओआई मिलने के बाद ही औपचारिक घोषणा कर सकते हैं. हमदाबाद फ्रैंचाइजी के प्रमुख पहले ही तीनों का साक्षात्कार कर चुके हैं और उन्हें सीजन के लिए शॉर्ट-लिस्ट कर चुके हैं.

गौरतलब है कि आशीष नेहरा इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हेड कोच रह चुके हैं. आशीष नेहरा को आईपीएल में खेलने का भी लंबा अनुभव है. नेहरा ने 88 आईपीएल मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 106 विकेट चटकाये हैं.

आशीष नेहरा दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, पुणे वॉरियर्स, चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से आईपीएल खेल चुके हैं. मालूम हो आईपीएल 2022 अप्रैल के पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है. जबकि मेगा ऑक्शन फरवरी के दूसरे सप्ताह में होने का अनुमान लगाया गया है. हालांकि इसको लेकर अभी घोषणा होना बाकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola