COVID-19: सचिन-रैना के बाद कोहली भी आए मदद को आगे, अनुष्का के साथ कोरोना वायरस के खिलाफ किया गुप्त दान

कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री राहत कोष में सहायता करने का वादा किया.
भारतीय कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री राहत कोष में सहायता करने का वादा किया. कोहली सोशल मीडिया पर वीडियो के माध्यम से लोगों को लगातार सामाजिक दूरी बनाने की सलाह दे रहे हैं.
उन्होंने ट्विटर के जरिये प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री राहत कोष में दान देने की घोषणा की. कोहली ने हालांकि यह नहीं बताया कि वह कितनी राशि दान करेंगे. भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘अनुष्का और मैं पीएम-केयर्स कोष और मुख्यमंत्री राहत कोष (महाराष्ट्र) में अपना योगदान दे रहे हैं.
इतने लोगों की पीड़ा को देख कर हमारा दिल पसीज रहा है और हम आशा करते हैं कि हमारा योगदान किसी तरह से हमारे साथी नागरिकों के दर्द को कम करने में मदद करेगा.” दुनिया भर में इस बीमारी से 34,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में कई खिलाड़ियों ने आर्थिक योगदान दिया है.
पिछले सप्ताह महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 50 लाख रुपये जबकि क्रिकेटर सुरेश रैना ने 52 लाख रुपये का योगदान दिया था. इस महामारी से लड़ने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान वाले खिलाड़ियों में बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधु, पहलवान बजरंग पुनिया, धावक हिमा दास और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली भी शामिल है.
बीसीसीआई ने प्रधानमंत्री राहत कोष में 51 करोड़ रुपये का योगदान दिया है, इसके अलावा सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन, बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन और कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन भी क्रमशः 42, 25 और 1 करोड़ रुपये देंगे. जबकि इरफान पठान और युसुफ पठान पुलिस और हेल्थ डिपार्टमेंट में 4 हजार मास्क दिए हैं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




