ePaper

अफगानिस्तान ने मजबूत दक्षिण अफ्रीका के सामने बनाए 244 रन, सेमीफाइनल की दौड़ से लगभग बाहर

Updated at : 10 Nov 2023 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
अफगानिस्तान ने मजबूत दक्षिण अफ्रीका के सामने बनाए 244 रन, सेमीफाइनल की दौड़ से लगभग बाहर

Ahmedabad: Afghanistan's Azmat Omarzai plays a shot during the ICC Men's Cricket World Cup 2023 match between Afghanistan and South Africa, at Narendra Modi Stadium, in Ahmedabad, Friday, Nov. 10, 2023. (PTI Photo/Arun Sharma) (PTI11_10_2023_000217B)

अफगानिस्तान की टीम ने वर्ल्ड कप 2023 में काफी शानदार प्रदर्शन किया. हालांकि टीम सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी. शुक्रवार को टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 244 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका को यह मुकाबला जीतने के लिए 245 रन बनाने होंगे.

विज्ञापन
undefined

अफगानिस्तान की टीम ने वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन किया है. हालांकि टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई. अपने आखिरी लीग मुकाबले में भी अफगानिस्तान ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 244 रन बनाए.

undefined

युवा ऑलराउंडर अजमतुल्लाह ओमरजई ने नाबाद 97 रन की पारी खेलकर प्रभावित किया, जिससे अफगानिस्तान की टीम शुक्रवार को यहां विश्व कप मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 244 रन बनाने में सफल रही. अफगानिस्तान की टीम पूरे 50 ओवर में सिमट गयी.

undefined

ओमरजई ने टूर्नामेंट में अच्छी लय जारी रखते हुए 107 गेंद में सात चौके और तीन छक्के जड़े, हालांकि वह अपने पहले वनडे शतक से चूक गये और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अंतिम ओवर की अंतिम तीन गेंद पर कागिसो रबाडा के खिलाफ कोई रन नहीं बना सके.

undefined

दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे सफल गेंदबाज जेराल्ड कोएत्जी रहे जिन्होंने 10 ओवर में एक मेडन से 44 रन देकर चार विकेट झटके. अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया.

undefined

इसके बाद टीम ने अच्छी शुरुआत की लेकिन पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी दक्षिण अफ्रीका ने चार रन के अंदर तीन विकेट झटककर 11वें ओवर में प्रतिद्वंद्वी टीम का स्कोर तीन विकेट पर 45 रन कर दिया.

undefined

इससे ऐसा लग रहा था कि शाहिदी का फैसला उन पर ही उलटा पड़ गया क्योंकि कप्तान टेम्बा बावुमा ने अपने गेंदबाजों का बखूबी इस्तेमाल किया. पर उसके तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को टखने में परेशानी के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा. उन्होंने रहमत शाह और मोहम्मद नबी के विकेट लिए.

undefined

रहमतुल्लाह गुरबाज (21 गेंद, 25 रन) ने रबाडा की गेंद पर लांग ऑन में छक्का जड़ा और फिर उन्होंने इसी गेंदबाज पर खूबसूरत कवर ड्राइव शॉट लगाया. गुरबाज ने कोएत्जी पर दो चौके लगाए. बावुमा ने केशव महाराज को गेंदबाजी पर लगाया और इस बायें हाथ के स्पिनर ने गुरबाज का बड़ा विकेट झटक लिया.

undefined

इस विकेट के बाद दक्षिण अफ्रीका ने तेजी से दो और विकेट झटक लिए. पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शतक जड़ने वाले इब्राहिम जदरान से काफी उम्मीदें थी लेकिन वह कोएत्जी की गेंद पर डिकॉक को आसान कैच देकर आउट हुए. डिकॉक ने स्टंप के पीछे रिकॉर्ड छह कैच लपके.

undefined

महाराज ने फिर कप्तान शाहिदी को अतिरिक्त उछाल लेती गेंद पर आउट किया. ओमरजई और राशिद खान ने छठे विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी निभाकर स्कोर चलायमान रखा जिससे टीम ने 150 रन का आंकड़ा पार किया.

undefined

लेकिन राशिद (14 रन) के आउट होने से यह भागीदारी टूट गयी. ओमरजई ने फिर नूर अहमद (26 रन) के साथ मिलकर 44 रन की भागीदारी निभायी.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola