AFG vs PAK T20 WC: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया, प्वाइंट टेबल में टॉप पर
Afghanistan vs Pakistan T20 World Cup LIVE Score: आज दुबई इंटरनेशल स्टेडियम में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच अहम मुकाबला खेला गया. पाकिस्तान ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की है. पाकिस्तानल ने अफगानिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया है. पाकिस्तान 6 अंकों के साथ प्वाइंट टेबल में टॉप पर बरकरार है.
पाकिस्तान पांच विकेट से जीता
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया है. 6 अंकों के साथ पाकिस्तान प्वाइंट टेबल में शीर्ष पर बरकरार है. पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 147 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान ने पांच विकेट खोकर 7 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया.
पाकिस्तान को पांचवां झटका, शोएब मलिक आउट
पाकिस्तान को 18वें ओपर में पांचवां झटका लगा है. शोएब मलिक आउट हो गये हैं. नवीन उल हक ने मलिक को आउट किया है. मलिक 19 रन बनाकर आउट हुए हैं.
कप्तान बाबर आजम आउट, पाकिस्तान को चौथा झटका
17वें ओवर में पाकिस्तान को चौथा झटका लगा है. कप्तान बाबर आजम अर्धशतक बनाकर आउट हो गये हैं. पाकिस्तान को जीत के लिए 18 गेंद पर 26 रन की जरूरत है.
मोहम्मद हाफिज आउट, पाकिस्तान को तीसरा झटका
मोहम्मद हाफिज के रूप में पाकिस्तान को तीसरा झटका लगा है. हाफिज राशिद खान की गेंद पर आउट हुए हैं. हाफिज के रूप में राशिद खान ने टी-20 इंटरनेशनल में अपना 100वां विकेट हासिल किया है.
पाकिस्तान को दूसरा झटका, फखर जमान आउट
फखर जमान 30 रन बनाकर आउट हो गये हैं. इस प्रकार पाकिस्तान को दूसरा झटका लगा है. पाकिस्तान को दूसरा झटका मोहम्मद नबी ने दिया है.
10 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 72 रन
10 ओवर की समाप्ति पर पाकिस्तान ने 72 रन बना लिए हैं. इस दौरान पाकिस्तान का केवल एक विकेट गिरा है. कप्तान बाबर आजम और फखर जमान क्रीज पर मौजूद हैं.
लेखक के बारे में
By अमलेश नंदन सिन्हा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए