ePaper

अफगानिस्तान ने किया एक और बड़ा उलटफेर, श्रीलंका को 7 विकेट से रौंदा, देखें तस्वीरें

Updated at : 30 Oct 2023 10:19 PM (IST)
विज्ञापन
अफगानिस्तान ने किया एक और बड़ा उलटफेर, श्रीलंका को 7 विकेट से रौंदा, देखें तस्वीरें

Pune: Afghanistan's bowler Mujeeb Ur Rahman celebrates the wicket of Sri Lanka's batter Sadeera Samarawickrama during the ICC Men's Cricket World Cup 2023 match between Sri Lanka and Afghanistan, at Maharashtra Cricket Association Stadium in Pune, Monday, Oct. 30, 2023. (PTI Photo/Shashank Parade)(PTI10_30_2023_000203A)

अफगानिस्तान की टीम ने एक और बड़ा उलटफेर करते हुए वर्ल्ड कप 2023 के अपने मैच में सोमवार को श्रीलंका को हरा दिया है. अफगानिस्तान ने 7 विकेट से जीत दर्ज की है. इस जीत के साथ अफगानिस्तान अंक तालिका में सातवें नंबर से पांचवें नंबर पर पहुंच गया है.

विज्ञापन
undefined

भारत की मेजबानी में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान की टीम बेहद दमदार फॉर्म में नजर आ रही है. टीम ने एक या दो नहीं बल्कि तीन बड़े उलटफेर किए हैं. डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और फिर पाकिस्तान को करारी शिकस्त देने के बाद इस टीम ने सोमवार को श्रीलंका को भी 7 विकेट से हरा दिया.

undefined

तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी की अगुआई में गेंदबाजों के कमाल के बाद बल्लेबाजों के धमाल से अफगानिस्तान ने यह जीत दर्ज की. इसने सेमीफाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीद जगा दी हैं.

undefined

श्रीलंका के 242 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने अजमतुल्लाह ओमरजई की 63 गेंद में छह चौकों और तीन छक्कों से नाबाद 73 रन की पारी के अलावा कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी (74 गेंद में नाबाद 58, दो चौके, एक छक्का) के साथ उनकी चौथे विकेट की 111 रन की अटूट साझेदारी से 45.2 ओवर में तीन विकेट पर 242 रन बनाकर जीत दर्ज की.

undefined

हशमतुल्लाह ने इससे पहले रहमत शाह (62) के साथ भी तीसरे विकेट के लिए 58 रन जोड़े. श्रीलंका की ओर से दिलशान मदुशंका ने 48 रन देकर दो विकेट चटकाए. इस जीत से अफगानिस्तान की टीम छह मैच में तीन जीत से छह अंक के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गई है.

undefined

श्रीलंका की टीम इतने ही मैचों में दो जीत से चार अंक के साथ छठे स्थान पर है. श्रीलंका की टीम इससे पहले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फारूकी (34 रन देकर चार विकेट) और स्पिनर मुजीब उर रहमान (38 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 49.3 ओवर में 241 रन पर सिमट गई.

undefined

श्रीलंका के लिए सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका ने सर्वाधिक 46 रन बनाए. कप्तान कुसाल मेंडिस ने 39 जबकि सदीरा समरविक्रम ने 36 रन की पारी खेली. निचले क्रम में महीश तीक्षणा ने 29 जबकि अनुभवी एंजेलो मैथ्यूज ने 23 रन की पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया.

undefined

लक्ष्य का पीछा करने उतरे अफगानिस्तान ने पहले ओवर में ही रहमानुल्लाह गुरबाज का विकेट गंवा दिया. जबकि टीम के रनों का खाता भी नहीं खुला था. उन्हें मदुशंका ने बोल्ड किया.

undefined

सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान (39) और रहमत ने इसके बाद 73 रन की साझेदारी करके पारी के संवारा. जादरान ने मदुशंका पर पारी का पहला चौका जड़ा जबकि रहमत ने कासुन रजिता की गेंद को बाउंड्री के दर्शन कराए. जादरान ने भी रजिता की गेंद को दर्शकों के बीच पहुंचाया. अफगानिस्तान के रनों का अर्धशतक 10 ओवर में पूरा हुआ.

undefined

जादरान और रहमत ने स्ट्राइक रोटेट करने को तरजीह दी तथा रन गति को बनाए रखा. मेंडिस ने एक बार फिर मदुशंका पर भरोसा जताया और उन्होंने अपने कप्तान को निराश नहीं करते हुए उछाल लेती गेंद पर जादरान को थर्ड मैन पर दिमुथ करूणारत्ने के हाथों कैच करा दिया. उन्होंने 57 गेंद का सामना करते हुए चार चौके और एक छक्का मारा.

undefined

रहमत और हशमतुल्लाह ने इसके बाद तीसरे विकेट के लिए 58 रन जोड़कर पारी को आगे बढ़ाया. हशमतुल्लाह ने दुष्मंता चमीरा पर छक्का जड़ा. अफगानिस्तान के रनों का शतक 22वें ओवर में पूरा हुआ. रहमत ने महीश तीक्षणा पर चौके और फिर चमीरा पर एक रन के साथ 61 गेंद में 25वां अर्धशतक पूरा किया.

undefined

उन्होंने धनंजय डिसिल्वा पर चौके से कप्तान के साथ अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की लेकिन रजिता की गेंद पर मिड ऑन पर करूणारत्ने को कैच दे बैठे. इससे एक गेंद पहले बैकवर्ड प्वाइंट पर समरविक्रम ने उन्हें जीवनदान दिया था. उन्होंने 74 गेंद की अपनी पारी में सात चौके मारे.

undefined

अजमतुल्लाह शुरुआत से ही अच्छी लय में दिखे। उन्होंने तीक्षणा और चमीरा पर छक्के मारने के बाद मदुशंका की गेंद को भी बाउंड्री के पार भेजा. अफगानिस्तान को अंतिम 10 ओवर में जीत के लिए 41 रन की दरकार थी और उसे इसे हासिल करने में कोई परेशानी नहीं हुई.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola