ePaper

अफगानिस्तान ने नीदरलैंड को 7 विकेट से हराया, पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, देखें तस्वीरें

Updated at : 03 Nov 2023 8:30 PM (IST)
विज्ञापन
अफगानिस्तान ने नीदरलैंड को 7 विकेट से हराया, पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, देखें तस्वीरें

अफगानिस्तान ने शुक्रवार को नीदरलैंड को 7 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के बाद अंक तालिका में अफगानिस्तान की टीम पाकिस्तान से ऊपर पहुंच गई हैं. पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड की टीम 179 रन पर सिमट गई. इसके बाद अफगानिस्तान ने तीन विकेट खोकर 31.3 ओवर में जीत दर्ज कर ली.

विज्ञापन
undefined

गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर अफगानिस्तान ने नीदरलैंड को सात विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ वर्ल्ड कप अंक तालिका में अफगानिस्तान की टीम पाकिस्तान को पछाड़कर पांचवें नंबर पर पहुंच गया है.

undefined

टीम के अंक ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बराबर हो गए हैं. 180 रनों के लक्ष्य तक पहुंचने में अफगानिस्तान को 31.3 ओवर लगे. अफगानिस्तान अगर अपने सभी बचे दो मुकाबले जीत जाती है तो कई टिमों के लिए मुश्किलें खड़ी हो जाएंगी.

undefined

सलामी बल्लेबाजों के जल्दी आउट होने के बाद रहमत शात ने 52 और हशमतुल्लाह शहीदी ने नाबाद 56 रनों की पारी खेली. अजमतुल्लाह उमरजई ने भी नाबाद 31 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिलाई

undefined

इससे पहले साइब्रांड एंजेलब्रेक्ट (86 गेंद में 58 रन) की जुझारू पारी के बावजूद नीदरलैंड की टीम आईसीसी वनडे विश्व कप मैच में शुक्रवार को यहां अफगानिस्तान के खिलाफ 46.3 ओवर में 179 रन पर आउट हो गयी.

undefined

एंजेलब्रेक्ट ने एक छोर से विकेटों के पतन के बाद दूसरे छोर से अफगानिस्तान के स्पिनरों का डट कर सामना किया जिससे टीम 47 ओवर तक बल्लेबाजी करने में सफल रही. उन्होंने अपनी पारी में छह चौके लगाए.

undefined

पहले ओवर में वेस्ली बारेसी (एक रन) का विकेट गंवाने के बाद मैक्स ओडोड (40 गेंद में 42 रन) और कोलिन एकरमैन (35 गेंद में 29 रन) ने दूसरे विकेट के लिए 64 गेंद में 70 रन की साझेदारी कर नीदरलैंड के लिए बड़े स्कोर की नींव रखी.

undefined

ओडोड और एकरमैन ने अफगानिस्तान के तेज गेंदबाजों के खिलाफ आसानी से रन बनाए. ओडोड ने नौ तो वही एकरमैन ने अपनी पारी में चार चौके लगाये.

undefined

इन दोनों बल्लेबाजों के साथ कप्तान बास डी लीडे (शून्य) के रन आउट होने से टीम की पारी लड़खड़ा गयी. टीम का स्कोर एक विकेट पर 73 रन से 20 ओवर के अंदर पांच विकेट पर 92 रन हो गया.

undefined

अफगानिस्तान के शानदार क्षेत्ररक्षण के साथ नीदरलैंड के बल्लेबाजों को विकेटों के बीच खराब दौड़ का खामियाजा भुगतना पड़ा. एंजेलब्रेक्ट ने इसके बाद एक छोर संभाले रखा जबकि अफगानिस्तान के स्पिनरों ने दूसरे छोर से शिकंजा कसे रखा.

undefined

अफगानिस्तान के विकेटकीपर इकरम अलीखिल ने तीन रन आउट, एक स्टंप और दो कैच लपक कर छह खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाने में अपना योगदान दिया.

undefined

अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद नबी ने 28 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि नूर अहमद को दो और मुजीब उर रहमान को एक सफलता मिली. अफगानिस्तान की जीत ने पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. पाकिस्तान ने अब तक सात में से केवल तीन मुकाबले जीते हैं.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola