ePaper

वायरल: अभिषेक का वजन घटा, वीडियो में हुआ खुलासा

Updated at : 13 Feb 2026 3:49 PM (IST)
विज्ञापन
T20 World cup: Abhishek Lost Weight

अभिषेक शर्मा

Abhishek Sharma Video: भारत के ओपनर अभिषेक शर्मा पेट में इन्फेक्शन के कारण अभी फिट नहीं हैं. अमेरिका मैच के बाद वह अस्पताल में भर्ती थे. अर्शदीप सिंह के वीडियो में वह कमजोर दिख रहे हैं. पाकिस्तान के खिलाफ उनका खेलना मुश्किल लग रहा है. यह टीम इंडिया के लिए चिंता की बात है.

विज्ञापन

Abhishek Sharma Video: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में युवा ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) अभी पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं. अमेरिका के खिलाफ हुए मैच के बाद उनको पेट में इन्फेक्शन हो गया था. इस वजह से वह दिल्ली के अस्पताल में भर्ती भी रहे. इसी बीमारी के कारण वह नामीबिया के खिलाफ दूसरा मैच नहीं खेल पाए थे. हालांकि, उनको दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टीम के साथ देखा गया था, लेकिन वह अभी भी कमजोरी महसूस कर रहे हैं. पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले में भी उनके खेलने पर संशय बना हुआ है.

अभिषेक का वजन कम हुआ

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में वह अभिषेक शर्मा से बात करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बीमारी की वजह से अभिषेक शर्मा का वजन कुछ किलो कम हो गया है. इन्फेक्शन के बाद वह अभी रिकवरी मोड में हैं और पूरी तरह से मैच फिट नहीं हो पाए हैं. वीडियो में अर्शदीप और उनकी बातों से साफ लग रहा है कि इन्फेक्शन का असर उनके शरीर पर काफी पड़ा है और उन्हें पूरी ताकत हासिल करने में थोड़ा वक्त लग सकता है.

पाकिस्तान मैच से बाहर हुए तो बड़ा झटका

भारत को अपना अगला और सबसे अहम मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है. अगर अभिषेक शर्मा इस मैच तक फिट नहीं होते हैं, तो यह टीम इंडिया के लिए एक बहुत बड़ा झटका होगा. अभिषेक भारत के बैटिंग ऑर्डर के एक अहम खिलाड़ी माने जाते हैं. वह पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. एशिया कप 2025 में भी उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया था. ऐसे में इतने बड़े मैच में उनका टीम से बाहर होना भारत की रणनीति को प्रभावित कर सकता है. मैनेजमेंट भी उनकी फिटनेस पर लगातार नजर बनाए हुए है.

यूएसए के खिलाफ नहीं खोल पाए खाता

अभिषेक शर्मा के लिए यह टी20 वर्ल्ड कप अब तक खास नहीं रहा है. मुंबई में अमेरिका के खिलाफ उन्होंने अपना टी20 वर्ल्ड कप डेब्यू किया था. लेकिन उस मैच में वह अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे. वह अपनी पहली ही गेंद पर बिना कोई रन बनाए आउट हो गए थे. इसके बाद बीमारी के कारण वह नामीबिया के खिलाफ अगला मैच नहीं खेल पाए. ऐसे में अभिषेक को वर्ल्ड कप में अपने पहले रन का अब भी बेसब्री से इंतजार है. 

दिल्ली में हुआ था इलाज

रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका के खिलाफ मैच के बाद जब टीम ट्रेवल कर रही थी, तभी उनको पेट में दिक्कत महसूस हुई थी. मामला बढ़ने पर उनको दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चला. अब वह अस्पताल से तो बाहर आ गए हैं और टीम के साथ जुड़ भी गए हैं, लेकिन मैच खेलने लायक फिटनेस अभी हासिल नहीं कर सके हैं. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में वह प्रैक्टिस किट में नहीं, बल्कि सामान्य कपड़ों में टीम के डगआउट के पास दिखे थे, जिससे उनकी फिटनेस को लेकर चिंता और बढ़ गई है.

ये भी पढ़ें-

वायरल सच: क्या शुभमन गिल ले रहे तांत्रिक की मदद?

वह बहुत अच्छे से खेलते हैं, ईशान किशन की बैटिंग के दीवाने हुए इरफान पठान

तुम क्या भागोगे… जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने उड़ाया उनका मजाक

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola