वायरल सच: क्या शुभमन गिल ले रहे तांत्रिक की मदद?

Updated at : 13 Feb 2026 2:20 PM (IST)
विज्ञापन
Shubman GIll Tantrik

शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और संजू सैमसन

Shubman Gill Fact Check: शुभमन गिल की 'तांत्रिक' वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें मजाक में दावा किया गया है कि उन्होंने ईशान, अभिषेक और संजू के खराब प्रदर्शन के लिए तंत्र-मंत्र किया. यह पोस्ट पूरी तरह फेक है. जानिए इस वायरल मीम की सच्चाई और टीम इंडिया के खिलाड़ियों का असली हेल्थ अपडेट.

विज्ञापन

Shubman Gill Fact Check: अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) बिमार, संजू सैमसन (Sanju Samson) आउट ऑफ फॉर्म और क्यों ईशान किशन (Ishan Kishan) के पैर में लगी चोट. शुभमग गिल (Shubman Gill) के फोटो के साथ एक सोशल मीडिया पोस्ट हो रहा वायरल. सोशल मीडिया पोस्ट की सच्चाई जान उड़ जाएंगे आपके होश. इन दिनों एक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर @meme_blinders नाम के पेज से शेयर किया गया है. जिसमें एक तात्रिक की तस्वीर है जिसपर शुभमन गिल की तस्वीर को काट कर लगाया गया है. बता दे कि यह एक मॉर्फ फोटो है.

वायरल पोस्ट की सच्चाई

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस पोस्ट में बिल्कूल भी सच्चाई नहीं है. यह पोस्ट सिर्फ मजाक के लिए बनाई गई है. दरअसल इसको बनाने के पीछे का कारण सिर्फ एक ह्यूमर है. इसमें ऐसा दिखाया गया है कि शुभमन गिल कुछ तंत्र और मंत्र के जरिए टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर को फ्लॉप कर रहें हैं. लेकिन ऐसा कुछ नहीं है. बता दे कि ईशान किशन नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले प्रैक्टिस के दौराम चोटिल हुए थे. लेकिन वह अब ठीक है और नामीबिया के खिलाफ मैच भी खेले थे.

अभिषेक शर्मा भी यूएसए के खिलाफ मैच के दौरान मैदान से बाहर चले गए थे. जो बाद में पता चला की पेट में संक्रमण के चलते नामीबिया के खिलाफ मैच का हिस्सा नहीं थे. वहीं संजू सैमसन को उनकी जगह टीम में मौका मिला. जो कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाया.

वायरल पोस्ट पर फैंस के रिएक्शन

इस पोस्ट पर लिखा है ईशान किशन चोटिल, अभिषेक शर्मा ठीक नहीं और संजू सैमसन फॉर्म से बाहर चल रहे है. इस पोस्ट पर खबर लिखे जानें तक 3 लाख 29 हजार लाइक और करीब 2300 कमेंट भी हो चुके हैं. अब इस फोटो के वायरल होने के बाद फैंस भी इसके काफी मजे ले रहे हैं. इस पोस्ट पर काफी मजेदार कमेंट आ रहे है. एक यूजर @vaibhav.shukla123 ने लिखा जयसवाल को अगले मैच में खिलाने का सही समय है. वहीं कई यूजर्स ने इस पर हंसी वाले इमोजी भी रिएक्ट किए हैं. इसके अलावा एक यूजर @a_m_a_r_249 ने तो लिख दिया वैभव के डेब्यू के लिए यह सही समय है. @moonarmy7._ लिखते है कि यह एक मजाक ही है.

टी20 वर्ल्ड कप में भारत का प्रदर्शन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 जारी है. जीत के साथ टीम इंडिया का सफर जारी है. भारत ने अबतक यूएसए और नामीबिया को हराकर अपने दोनों मैच जीते हैं और ग्रुप ए की प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची हुई है. टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रन से हराकर दूसरी जीत हासिल की थी. इस जीत में ईशान किशन ने बड़ा योगदान दिया था. उन्होने 24 बॉल में 61 रन की पारी खेली.

ये भी पढ़ें-

वह बहुत अच्छे से खेलते हैं, ईशान किशन की बैटिंग के दीवाने हुए इरफान पठान

तुम क्या भागोगे… जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने उड़ाया उनका मजाक

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola