IPL : लायंस के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के लिये करो या मरो का मुकाबला

कानपुर : गत चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद खराब फार्म से जूझ रही गुजरात लायंस के खिलाफ शनिवार को करो या मरो के मुकाबले में जीत दर्ज करके आइपीएल प्लेऑफ में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी. दिल्ली डेयरडेविल्स और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स से हारने के बाद सनराइजर्स ने शीर्ष पर काबिज मुंबई इंडियंस को सात विकेट […]
कानपुर : गत चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद खराब फार्म से जूझ रही गुजरात लायंस के खिलाफ शनिवार को करो या मरो के मुकाबले में जीत दर्ज करके आइपीएल प्लेऑफ में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी. दिल्ली डेयरडेविल्स और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स से हारने के बाद सनराइजर्स ने शीर्ष पर काबिज मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया. अब डेविड वार्नर की टीम को इस प्रदर्शन को दोहराना होगा.
अब तक 13 मैचों में सात जीत और पांच हार के बाद सनराइजर्स 15 अंक लेकर चौथे स्थान पर है. लायंस 13 मैचों में सिर्फ आठ अंक लेकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुके हैं. सनराइजर्स अगर शनिवार को हार जाते हैं तो प्लेऑफ में प्रवेश की उनकी उम्मीदें रविवार को राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच होने वाले मैच पर टिकी होगी. सुपरजाइंट्स अगर पंजाब को हराते हैं तो ही वे नाकऑउट में पहुंच सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




