''मैगी बनाकर लौटा तो RCB ऑल आउट''....
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Apr 2017 1:23 PM
कोलकाता : सितारों से सजी रायल चैलेंजर्स बेंगलूर की टीम ने कल के आईपीएल मैच में इतिहास रच डाला. विराट कोहली की सेना ने आईपीएल इतिहास का सबसे खराब प्रदर्शन का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. कोहली की टीम कल के मैच में महज 49 रन पर ऑल आउट हो गयी और आईपीएल में सबसे […]
कोलकाता : सितारों से सजी रायल चैलेंजर्स बेंगलूर की टीम ने कल के आईपीएल मैच में इतिहास रच डाला. विराट कोहली की सेना ने आईपीएल इतिहास का सबसे खराब प्रदर्शन का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. कोहली की टीम कल के मैच में महज 49 रन पर ऑल आउट हो गयी और आईपीएल में सबसे कम स्कोर पर ऑल आउट होने का रिकॉर्ड बनाया.
कल के मैच में केकेआर की टीम ने आरसीबी को 82 रन हरा दिया. विराट सेना की इतनी खराब हालत की कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था. जिस टीम में एक से एक धुरंधर बल्लेबाज हों भला उस टीम की ये हालत कोई कैसे सोच सकता है.
इसे भी पढ़ें,हार के लिए बल्लेबाज जिम्मेदार, पिच कोई मसला नहीं था : नेगी
बहरहाल कल के मैच में आरसीबी के खराब प्रदर्शन पर जहां उनके प्रशंसक निराश हैं वहीं इसको लेकर सोशल मीडिया पर आरसीबी को ट्रोल करने से भी लोग नहीं चूक रहे हैं. कल मैच खत्म होने के साथ ही ट्विटर पर #49allout ट्रेंड करने लगा.
BREAKING NEWS: Vijay Mallya has just boarded a flight to Bangalore after watching RCBs performance today! #49allout #RCBvsKKR @IPL
— Rituraj Dasgupta (@Da_Bongg) April 23, 2017
इसे भी पढ़ें,IPL : गंभीर ने जीत का श्रेय गेंदबाजों को दिया
https://twitter.com/Sourakumar1/status/856219146450853888
Tried calling #RCB's scoreboard, but operator ends it saying have switched off 😂 #KKRvRCB #49AllOut #IPL #IPL2017 #RoyalChallengersBangalore pic.twitter.com/S1EK3zopYv
— Himanish Bhattacharjee (@TheHimanish) April 23, 2017
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










