#IPL2017 : रैना पर भारी लिन और गंभीर की पारी, केकेआर ने गुजरात को 10 विकेट से रौंदा

राजकोट : क्रिस लिन (93) और कप्तान गौतम गंभीर (72) की नाबाद आक्रामक पारियों की मदद से दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल के मैच में गुजरात लायंस को 10 विकेट से हराकर शानदार आगाज किया. जीत के लिये 184 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर के दोनों सलामी बल्लेबाजों […]
राजकोट : क्रिस लिन (93) और कप्तान गौतम गंभीर (72) की नाबाद आक्रामक पारियों की मदद से दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल के मैच में गुजरात लायंस को 10 विकेट से हराकर शानदार आगाज किया.
जीत के लिये 184 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 184 रन की अटूट साझेदारी की. लिन ने 41 गेंद की अपनी पारी में छह चौके और आठ छक्के लगाये. दूसरी ओर गंभीर ने 48 गेंद की अपनी पारी में 12 चौके जड़े. लिन जहां आक्रामक खेल रहे थे, वहीं गंभीर ने उनका बखूबी साथ निभाकर दूसरा छोर संभाले रखा. गुजरात लायंस को इस मैच में रविंद्र जडेजा और ड्वेन ब्रावो की कमी खली जो चोट के कारण बाहर थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










