ePaper

IPL2017 : चमका गंभीर-लीन का बल्ला, कोलकाता ने लायंस को 10 विकेट से रौंदा KKR 184/0 (14.5 Ovs)

Updated at : 07 Apr 2017 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
IPL2017 : चमका गंभीर-लीन का बल्ला, कोलकाता ने लायंस को 10 विकेट से रौंदा KKR 184/0 (14.5 Ovs)

राजकोट :कोलकाता नाइटराइडर्स ने गुजरात लायंस को 10 विकेट से हरा दिया. कप्‍तान गौरतम गंभीर और सलामी बल्‍लेबाज क्रिस लीन ने लायंस की जबरदस्‍त धुनाई की. जहां गंभीर ने नाबाद 76 रन बनाये, वहीं लीन ने 93 रन की जोरदार पारी खेली.कप्तान सुरेश रैना ने मोर्चे से अगुवाई करते हुए नाबाद 68 रन बनाकर गुजरात […]

विज्ञापन

राजकोट :कोलकाता नाइटराइडर्स ने गुजरात लायंस को 10 विकेट से हरा दिया. कप्‍तान गौरतम गंभीर और सलामी बल्‍लेबाज क्रिस लीन ने लायंस की जबरदस्‍त धुनाई की. जहां गंभीर ने नाबाद 76 रन बनाये, वहीं लीन ने 93 रन की जोरदार पारी खेली.कप्तान सुरेश रैना ने मोर्चे से अगुवाई करते हुए नाबाद 68 रन बनाकर गुजरात लायंस को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल के मैच में चार विकेट पर 183 रन तक पहुंचाया. रैना ने 51 गेंद की अपनी पारी में सात चौके लगाये. दिनेश कार्तिक ने 47 रन का योगदान दिया. केकेआर के लिये चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने 25 रन देकर दो विकेट लिये. पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर गुजरात के बल्लेबाज जासन राय (14) ने पहले ही ओवर में ट्रेंट बोल्ट को दो चौके लगाकर अच्छी शुरुआत दी. वह हालांकि चौथे ओवर में पीयूष चावला का शिकार हो गए और कैच युसूफ पठान ने लपका.

इस विकेट के बावजूद मैकुलम ने आक्रामक खेल जारी रखा और दो गेंद बाद चावला को छक्का लगाया. रैना ने छठे ओवर में क्रिस वोक्स को दो चौके लगाये. उन्हें पांचवीं गेंद पर जीवनदान मिला जब कुलदीप यादव पीछे की ओर भागते हुए कैच लपकने में नाकाम रहे. मैकुलम ने अगले ओवर में कुलदीप को एक चौका और एक छक्का लगाया. कुलदीप ने हालांकि अगले ओवर में मैकुलम को सीधी गेंद पर पगबाधा आउट किया.

आरोन फिंच (15) ने पठान को लगातार दो छक्के लगाये. वह अगले ओवर में कुलदीप की गेंद पर लांग आफ में सूर्यकुमार को कैच देकर लौटे. इसके बाद कार्तिक और रैना ने चौथे विकेट के लिये 87 रन की साझेदारी की. रैना को एक बार फिर पठान ने जीवनदान दिया. उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाते हुए इसी ओवर में चावला को मिडविकेट पर चौका लगाया. कार्तिक ने वोक्स को एक छक्का और एक चौका लगाया. रैना ने 19वें ओवर में 16 रन निकाले.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola