अमिताभ चौधरी होंगे कार्यवाहक सचिव, गंगराजू संभालेंगे बीसीसीआई अध्यक्ष का कार्यभार ?

नयी दिल्ली : बीसीसीआई के विद्रोही तेवरों के प्रति कड़ा रवैया अपनाते हुए उच्चतम न्यायालय ने आज उसके अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और सचिव अजय शिर्के को उनके पदों से हटा दिया. साथ ही दोनों के कार्य को तत्काल प्रभाव से बंद कर देने का आदेश सुनाया. ठाकुर और शिर्के को बोर्ड से हटाने के बाद […]
नयी दिल्ली : बीसीसीआई के विद्रोही तेवरों के प्रति कड़ा रवैया अपनाते हुए उच्चतम न्यायालय ने आज उसके अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और सचिव अजय शिर्के को उनके पदों से हटा दिया. साथ ही दोनों के कार्य को तत्काल प्रभाव से बंद कर देने का आदेश सुनाया.
ठाकुर और शिर्के को बोर्ड से हटाने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि नये प्रशासक के बीसीसीआई का कामकाज संभालने तक अध्यक्ष का कामकाज बोर्ड का सबसे वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सचिव का काम वर्तमान संयुक्त सचिव संभालेगा. इस समय गोकाराजू गंगराजू सबसे सीनियर उपाध्यक्ष हैं और अमिताभ ठाकुर वर्तमान संयुक्त सचिव के पद पर कार्य कर रहे हैं. वैसे में गंगराजू बीसीसीआई अध्यक्ष और चौधरी सचिव का कार्यभार संभालेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




