ePaper

युवी, इशांत के बाद एक और क्रिकेटर बंधे विवाह बंधन में

Updated at : 26 Dec 2016 4:49 PM (IST)
विज्ञापन
युवी, इशांत के बाद एक और क्रिकेटर बंधे विवाह बंधन में

नयी दिल्‍ली : साल 2016 भारतीय क्रिकेट के लिए खास रहा. इस साल भारतीय टीम के कई स्‍टार क्रिकेटरों ने शादी की. 30 नवंबर को सिक्‍सर किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह ने अपनी गर्लफ्रेंड हेजल कीच के साथ परिणय सूत्र में बंधे. इसके बाद टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा भारतीय बास्‍केटबॉल […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : साल 2016 भारतीय क्रिकेट के लिए खास रहा. इस साल भारतीय टीम के कई स्‍टार क्रिकेटरों ने शादी की. 30 नवंबर को सिक्‍सर किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह ने अपनी गर्लफ्रेंड हेजल कीच के साथ परिणय सूत्र में बंधे. इसके बाद टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा भारतीय बास्‍केटबॉल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह के साथ 9 दिसंबर को विवाह बंधन में बंधे. अब इन दोनों के बाद भारतीय क्रिकेट टीम का एक और खिलाड़ी परिणय सूत्र में बंध गये हैं.

भारतीय टीम के खिलाड़ी मनदीप सिंह ने इसी रविवार को जालंधर के करीब फगवाड़ा में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ विवाह बंधन में बंध गये. इसी साल जिंबाब्वे दौरे पर टी-20 में डेब्‍यू करने वाने मनदीप सिंह की पत्नी ब्रिटेन मूल की पंजाबी हैं. मनदीप ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की कई तसवीरें शेयर की हैं.

मनदीप सिंह की पत्नी का नाम जगदीप जसवाल हैं. बताया जा रहा है कि जगदीप का भाई मनदीप के साथ स्‍कूल में पढ़ते थे. मनदीप और जगदीप एक दूसरे को बच्‍चपन से ही जानते थे. लंबे समय तक दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे से जुड़े हुए थे बाद में दोनों ने शादी का फैसला लिया और आखिरकार रविवार को दोनों ने एकसाथ फेरे लिये. गौरतलब हो कि मनदीप सिंह भारतीय टीम के लिए केवल तीन टी-20 मैच खेले हैं और न्‍यूजीलैंड के खिलाफ उन्‍हें टीम में शामिल किया गया था, लेकिन अंतिम एकादश में उन्‍हें मौका नहीं मिला.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola