ICC टेस्ट टीम रैंकिग के शीर्ष पर पहुंचा भारत, साल के अंत में इंडिया क्रिकेट टीम की बड़ी कामयाबी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Dec 2016 7:50 PM (IST)
विज्ञापन

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज 4-0 से जीतने के साथ 2016 का अंत दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम के रूप में किया. भारत ने मंगलवार को पांचवां और अंतिम टेस्ट पारी और 75 रन से जीता. सीरीज जीत कर भारत को पांच अंक मिले और 2016 के अंतिम टेस्ट टीम […]
विज्ञापन
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज 4-0 से जीतने के साथ 2016 का अंत दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम के रूप में किया. भारत ने मंगलवार को पांचवां और अंतिम टेस्ट पारी और 75 रन से जीता. सीरीज जीत कर भारत को पांच अंक मिले और 2016 के अंतिम टेस्ट टीम रैंकिंग अपडेट में अब उसके 120 अंक हो गये हैं. भारत ने दूसरे स्थान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया पर 15 अंक की बढ़त बना रखी है.
इसके विपरीत इंग्लैंड ने सीरीज की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के बराबर 105 अंक से की थी, लेकिन दशमलव अंक तक गणना करने पर दूसरे स्थान पर था. एलिस्टेयर कुक की अगुआई वाली इंग्लैंड की टीम हालांकि इस हार के बाद पांचवें स्थान पर खिसक गयी है. टीम के 101 अंक हैं, जो पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका से एक अंक कम है. पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका दोनों के 102 अंक हैं, लेकिन दशमलव अंक तक गणना करने पर पाकिस्तान की टीम तीसरे स्थान पर है.
आइसीसी वार्षिक नकद पुरस्कारों की एक अप्रैल 2017 की कट ऑफ तारीख अब अधिक दूर नहीं है और दूसरे से पांचवें स्थान की टीम के बीच सिर्फ चार अंक का अंतर है. एक अप्रैल 2017 को टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर रहनेवाली टीम को 10 लाख डॉलर, दूसरे स्थान पर रहनेवाली टीम को पांच लाख डॉलर, जबकि तीसरे और चौथे स्थान पर रहनेवाली टीमों को क्रमश: दो और एक लाख डॉलर मिलेंगे.
आइसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग के लिए यह साल काफी रोमांचक रहा, जिसमें 21 अगस्त से 11 अक्तूबर के बीच ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और भारत शीर्ष पर पहुंचे. न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में 3-0 के स्वीप के बाद आइसीसी टेस्ट चैंपियनशिप मेस हासिल करनेवाली विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम को इस साल रैंकिंग में पछाड़ा नहीं जा सकता, क्योंकि रैंकिंग प्रत्येक टेस्ट सीरीज के अंत में ही अपडेट होती है. ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच मौजूदा टेस्ट सीरीज का तीसरा और अंतिम टेस्ट तीन से सात जनवरी तक सिडनी में खेला जाना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




