कोहली कैरियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर, अश्विन शीर्ष पर बरकरार

दुबई : इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक जमाने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली एक पायदान चढ़कर टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में कैरियर की सर्वश्रेष्ठ दूसरी पायदान पर पहुंच गए जबकि आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर कब्जा बरकरार रखा है. मुंबई में चौथे टेस्ट में 235 रन बनाने वाले कोहली […]
दुबई : इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक जमाने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली एक पायदान चढ़कर टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में कैरियर की सर्वश्रेष्ठ दूसरी पायदान पर पहुंच गए जबकि आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर कब्जा बरकरार रखा है.
मुंबई में चौथे टेस्ट में 235 रन बनाने वाले कोहली को 53 अंक मिले जिससे उनके रेटिंग अंक 886 हो गए हैं. वह एक पायदान चढ़कर रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. अब वह एक ही समय पर सभी प्रारुपों में शीर्ष रैंकिंग हासिल करने के करीब हैं. वह फिलहाल वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरे और टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर हैं. वह ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ से 11 अंक पीछे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










