ePaper

#IndvsEng : भारतीय गेंदबाजों के आगे अंग्रेज पस्‍त, पहले ही दिन आठ बल्‍लेबाज पवेलियन लौटे

Updated at : 26 Nov 2016 10:32 AM (IST)
विज्ञापन
#IndvsEng : भारतीय गेंदबाजों के आगे अंग्रेज पस्‍त, पहले ही दिन आठ बल्‍लेबाज पवेलियन लौटे

*ENG 268/8 (90.0 Ovs) मोहाली :भारतीय गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के आगे इंग्‍लैंड की बल्‍लेबाजी ध्‍वस्‍त हो गयी और तीसरे टेस्‍ट के पहले ही दिन मेहमान टीम के 268 रन पर आठ विकेट गिर गये. हालांकि जानी बेयरस्टा की शानदार पारियों के बदोलत इंग्लैंड की पारी संभली और स्‍कोर सम्‍माजनक स्थिति पर पहुंचा. भारत के […]

विज्ञापन

*ENG 268/8 (90.0 Ovs)

मोहाली :भारतीय गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के आगे इंग्‍लैंड की बल्‍लेबाजी ध्‍वस्‍त हो गयी और तीसरे टेस्‍ट के पहले ही दिन मेहमान टीम के 268 रन पर आठ विकेट गिर गये. हालांकि जानी बेयरस्टा की शानदार पारियों के बदोलत इंग्लैंड की पारी संभली और स्‍कोर सम्‍माजनक स्थिति पर पहुंचा.

भारत के लिए खतरा बन रही बेयरस्टा और बोक्‍स की जोड़ी को जयंत यादव ने तोड़ा और बेयरस्‍टा को यादव ने 89 रन पर पग बाधा आउट किया. इसके बाद जयंत यादव ने ही विकेट पर जमचुके बोक्‍स को भी 25 के स्‍कोर पर पवेलियन भेज दिया.

पहले सत्र में शुरुआती चार विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों को दूसरे सत्र में सिर्फ बेन स्टोक्स (29) का विकेट मिला. रविंद्र जडेजा ने उन्हें पवेलियन भेजा. पिछले एक साल में इंग्लैंड के लिये सर्वाधिक रन बनाने वाले बेयरस्टा ने संभलकर खेलते हुए टेस्ट क्रिकेट में 13वां अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने 126 गेंद में पांच चौकों की मदद से 66 रन बना लिये हैं. जोस बटलर (38) ने छठे विकेट की नाबाद साझेदारी में 61 रन जोड़े.

दूसरे सत्र में इंग्लैंड ने 113 रन जोड़े और सिर्फ एक विकेट गिरा. स्टोक्स के साथ 57 रन की साझेदारी ने इंग्लैंड को संकट से निकाला. स्टोक्स को जडेजा ने आउट किया जो उनकी शार्ट गेंद पर चूके और पार्थिव पटेल ने स्टम्पिंग करके उन्हें पवेलियन भेजा. इस विकेट के बाद विराट कोहली और स्टोक्स में बहस हुई लेकिन अंपायर मराइस इरास्मस ने दखल देकर शांत किया. भारत के लिये उमेश यादव, आर अश्विन, जयंत यादव और मोहम्मद शमी ने भी विकेट लिये.

इससे पहले अपने गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन और इंग्लैंड के बल्लेबाजों के गैर जिम्मेदाराना शाट्स की मदद से भारत ने इंग्लैंड के चार विकेट 92 रन पर निकाल दिये. भारत ने इंग्लैंड के कप्तान एलेस्टेयर कुक (27), हसीब हमीद (नौ), जो रुट (15) और मोईन अली (16) को लंच से पहले पवेलियन भेज दिया था.

बल्लेबाजी के लिये कठिन पिच पर हमीद अच्छी गेंदबाजी का शिकार हुए जबकि कुक और रुट ने गैर जिम्मेदाराना शाट खेलकर विकेट गंवाये. हमीद ने आत्मविश्वास के साथ शुरुआत की और पहली 30 गेंद तक कोई जोखिम नहीं लिया. उमेश के फेंके दसवें ओवर की आखिरी गेंद पर वह चूके और अजिंक्य रहाणे को गली में आसान कैच थमा बैठे.

कुक ने 27 रन की पारी में छह चौके लगाये. शमी की गेंद पर उन्हें तीसरी स्लिप में रविंद्र जडेजा ने जीवनदान भी दिया जब उनका स्कोर तीन रन था. इसके बाद 23 के स्कोर पर उन्हें फिर जीवनदान मिला जब शमी की गेंद पर अश्विन ने मिडविकेट पर उनका कैच छोड़ा. जयंत यादव ने अपनी सातवीं गेंद पर रुट को पगबाधा आउट किया. उस समय स्कोर दो विकेट पर 51 रन था. अश्विन की गेंद पर कट शाट खेलने के प्रयास में कुक ने विकेट के पीछे पार्थिव पटेल को कैच दे दिया.

मोईन और बेयरस्टा (नाबाद 20) ने 36 रन जोड़े. मोईन ने जयंत को लगातार चौका और छक्का लगाया. कोहली की चतुर कप्तानी से मोईन का विकेट भारत को मिला. शार्ट गेंद पर मोईन की कमजोरी को भांपते हुए कोहली ने फाइन लेग सीमा पर एक ही खिलाड़ी मुरली विजय को लगाया. शमी ने शार्टपिच गेंद डाली और हुक शाट खेलने के प्रयास में मोईन ने विजय को कैच थमा दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola