ePaper

दूसरे टेस्‍ट में गौतम गंभीर की संभावनाएं खत्‍म, कोहली की पसंद राहुल

Updated at : 16 Nov 2016 3:24 PM (IST)
विज्ञापन
दूसरे टेस्‍ट में गौतम गंभीर की संभावनाएं खत्‍म, कोहली की पसंद राहुल

विशाखापत्तनम : भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने आज घोषणा की कि दोबारा फिट हुए लोकेश राहुल सलामी बल्लेबाज के रुप में टीम की पहली पसंद हैं जिससे यहां इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट श्रृंखला में खेलने की गौतम गंभीर की संभावनाएं लगभग खत्म हो गई हैं. राजकोट में पहले टेस्ट के दौरान दूसरी पारी […]

विज्ञापन

विशाखापत्तनम : भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने आज घोषणा की कि दोबारा फिट हुए लोकेश राहुल सलामी बल्लेबाज के रुप में टीम की पहली पसंद हैं जिससे यहां इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट श्रृंखला में खेलने की गौतम गंभीर की संभावनाएं लगभग खत्म हो गई हैं. राजकोट में पहले टेस्ट के दौरान दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजी के ध्वस्त होने के बाद राहुल को राजस्थान के खिलाफ मौजूदा रणजी ट्राफी मैच के बीच से हटाकर भारतीय टीम से जोड दिया गया.

राहुल के पहली पसंद बनने के बाद ऐसा लगता है कि सीनियर सलामी बल्लेबाज गंभीर का करियर लगभग खत्म हो गया है जो दो साल से अधिक समय बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं.

कोहली ने दूसरे टेस्ट की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘हमारे दिमाग में यह बिलकुल साफ है कि मुरली विजय के साथ लोकेश राहुल हमारी पहली पसंद है. वह कभी भी फिट हो सकता है, वह टीम में वापसी कर रहा है और हम उसके साथ शुरुआत करेंगे. चाहे इसके लिए उसे प्रथम श्रेणी मैच के बीच से हटाना पड़े. यह नियमों के अनुसार है.’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें उसके जल्द से जल्द उबरने की उम्मीद है.

टीम का संयोजन इसी तरह बनता है, आप उस फैसले के साथ जाते हैं जिसे टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ समझते हैं. मुझे नहीं लगता कि राहुल को वापस बुलाने के लिए हमें कुछ अलग तरीके से सोचने की जरुरत थी. हम खुश हैं कि वह एक बार फिर टीम में शामिल है.’ राहुल की गैरमौजूदगी में गंभीर ने दो टेस्ट खेले. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 29 और 50 जबकि इंग्लैंड के खिलाफ 20 और शून्य रन की पारियां खेली. कोहली ने कहा कि गंभीर अलग अलग हालात में काफी अच्छा खेले.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola