अगले महीने विवाह बंधन में बंध जाएंगे क्रिकेटर इशांत शर्मा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

वाराणसी : भारतीय क्रिकेटर इशांत शर्मा नौ दिसंबर को बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह से शादी करेंगे. सगाई समारोह 19 जून को कराया गया था. सूत्रों के अनुसार शादी नौ दिसंबर को होने की उम्मीद है. प्रतिमा सिंह वाराणसी से खेलती हैं और उन्होंने भारतीय बास्केटबॉल टीम का विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में प्रतिनिधित्व किया है जिसमें […]
विज्ञापन
वाराणसी : भारतीय क्रिकेटर इशांत शर्मा नौ दिसंबर को बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह से शादी करेंगे. सगाई समारोह 19 जून को कराया गया था. सूत्रों के अनुसार शादी नौ दिसंबर को होने की उम्मीद है. प्रतिमा सिंह वाराणसी से खेलती हैं और उन्होंने भारतीय बास्केटबॉल टीम का विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में प्रतिनिधित्व किया है जिसमें एशियाई खेल भी शामिल हैं.
वह भारतीय महिला बास्केटबॉल टीम की पूर्व कप्तान भी हैं. देश के बास्केटबॉल जगत में ‘सिंह बहनों’ के नाम से मशहूर प्रतिमा पांच बहनों में सबसे छोटी हैं. उनकी सभी बहनें भी बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं और वे भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुकी हैं. दोनों को मंगलवार को गंगा आरती में भाग लेने के लिये घाट पर देखा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










