ePaper

केन विलियमसन ने टर्नर का 41 साल पुराना रिकार्ड तोड़ा

Updated at : 20 Oct 2016 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
केन विलियमसन ने टर्नर का 41 साल पुराना रिकार्ड तोड़ा

नयी दिल्ली : केन विलियमसन केवल तीन रन से न्यूजीलैंड की तरफ से भारत के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर का रिकार्ड बनाने से चूक गये लेकिन कप्तान के रूप में वह ग्लेन टर्नर का 41 साल पुराना रिकार्ड तोड़ने में सफल रहे. विलियमसन ने 118 रन बनाये जो न्यूजीलैंड की तरफ से वनडे में भारत के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : केन विलियमसन केवल तीन रन से न्यूजीलैंड की तरफ से भारत के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर का रिकार्ड बनाने से चूक गये लेकिन कप्तान के रूप में वह ग्लेन टर्नर का 41 साल पुराना रिकार्ड तोड़ने में सफल रहे. विलियमसन ने 118 रन बनाये जो न्यूजीलैंड की तरफ से वनडे में भारत के खिलाफ दूसरा बड़ा स्कोर है. रिकार्ड नाथन एस्टल के नाम पर है जिन्होंने नवंबर 1999 में राजकोट में 120 रन बनाये थे. विलियमसन हालांकि भारत के खिलाफ सर्वाधिक व्यक्तिगत पारी खेलने वाले कीवी कप्तान बन गये हैं और उन्होंने टर्नर के 14 जून 1975 को मैनचेस्टर में बनाये गये नाबाद 114 रन के रिकार्ड को पीछे छोड़ा.

यही नहीं न्यूजीलैंड की तरफ से वर्तमान श्रृंखला में पहली बार कोई बल्लेबाज तिहरे अंकों में पहुंचा. विलियमसन का यह वनडे में आठवां शतक है और वह न्यूजीलैंड की तरफ से सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में स्टीफन फ्लेमिंग के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर पहुंच गये. एस्टल ने उसकी तरफ से सर्वाधिक 16 शतक लगाये हैं. न्यूजीलैंड की तरफ से भारत के खिलाफ यह किसी कीवी बल्लेबाज का कुल 17वां शतक है. विलियमसन ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत भारत के खिलाफ की थी और अहमदाबाद में नवंबर 2010 में खेले गये इस मैच की पहली पारी में उन्होंने 131 रन बनाये थे.

लेकिन भारत के खिलाफ वनडे में उन्हें पहला शतक लगाने के लिये छह साल का इंतजार करना पड़ा. इस बीच हालांकि उन्होंने केवल 12 मैच खेले तथा 2014 में अपनी सरजमीं पर पांच मैचों की श्रृंखला के प्रत्येक मैच में अर्धशतक लगाया था. इनमें वेलिंगटन में खेली गयी 88 रन की पारी भी शामिल थी जो इससे पहले भारत के खिलाफ उनका सर्वोच्च स्कोर था. पिछले कुछ समय से विलियमसन वनडे में शतक के लिये तरस रहे थे. उन्होंने 16 मैच के बाद अपना पहला सैकड़ा जड़ा. हालांकि इस बीच वह तीन बार ‘नर्वस नाइंटीज’ के भी शिकार बने थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola