ePaper

पाक मिसबाह कप्तान को 21 सितंबर को सौंपी जाएगी टेस्ट गदा

Updated at : 09 Sep 2016 5:45 PM (IST)
विज्ञापन
पाक मिसबाह कप्तान को 21 सितंबर को सौंपी जाएगी टेस्ट गदा

दुबई : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद पाकिस्तान के कप्तान मिसबाह उल हक को उनकी टीम के आईसीसी टेस्ट रैकिंग में पहली बार नंबर एक पर काबिज होने पर 21 सितंबर को टेस्ट गदा सौंपेगी. आईसीसी की विज्ञप्ति के अनुसार विश्व की सर्वोच्च क्रिकेट संस्था की सीईओ डेविड रिचर्डसन 21 सितंबर को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में […]

विज्ञापन

दुबई : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद पाकिस्तान के कप्तान मिसबाह उल हक को उनकी टीम के आईसीसी टेस्ट रैकिंग में पहली बार नंबर एक पर काबिज होने पर 21 सितंबर को टेस्ट गदा सौंपेगी. आईसीसी की विज्ञप्ति के अनुसार विश्व की सर्वोच्च क्रिकेट संस्था की सीईओ डेविड रिचर्डसन 21 सितंबर को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में मिसबाह को यह प्रतिष्ठित गदा सौंपेंगे और उसके बाद संवाददाताओं को भी संबोधित करेंगे.

वर्तमान रैंकिंग प्रणाली के 2003 में लागू होने के बाद पाकिस्तान पहली बार नंबर एक टेस्ट टीम बना है. उसने इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला 2-2 से ड्रॉ खेलने पर यह उपलब्धि हासिल की. इस बीच श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को घरेलू श्रृंखला में 3-0 से हरा दिया जबकि भारत और वेस्टइंडीज के बीच पोर्ट आफ स्पेन में मैच बारिश की भेंट चढ़ गया जिससे पाकिस्तान को फायदा मिला.
भारत ने चार मैचों की श्रृंखला 2-0 से जीती थी और उसके लिये अपना नंबर एक स्थान बरकरार रखने के लिये चौथे मैच में जीत दर्ज करनी जरुरी थी. भविष्य में हालांकि टीम रैंकिंग में काफी बदलाव होने की संभावना है. पाकिस्तान के 111 रेटिंग अंक हैं और वह भारत से केवल एक अंक आगे है.
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के समान 108 अंक हैं. दशमलव में गणना करने पर ऑस्ट्रेलिया आगे हैं. असल में चोटी की सात टीमों के बीच केवल 16 अंकों का अंतर है. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बाद दक्षिण अफ्रीका (96), श्रीलंका (95), न्यूजीलैंड (95), वेस्टइंडीज (67), बांग्लादेश (57) और जिम्बाब्वे (08) का नंबर आता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola