ICC टेस्ट रैंकिंग में एकबार फिर शीर्ष पर पहुंचा भारत

कोलंबो : आस्ट्रेलिया ने कोलंबो में श्रीलंका से तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 0 – 3 से गंवाने के साथ अपनी शीर्ष रैंकिंग भी भारत को गंवा दी. आस्ट्रेलियाई टीम कोलंबो आने से पहले 118 अंक लेकर शीर्ष पर काबिज थी, लेकिन पोलेकेले में 106 रन, गाले में 229 रन और कोलंबो में 163 रन […]
कोलंबो : आस्ट्रेलिया ने कोलंबो में श्रीलंका से तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 0 – 3 से गंवाने के साथ अपनी शीर्ष रैंकिंग भी भारत को गंवा दी. आस्ट्रेलियाई टीम कोलंबो आने से पहले 118 अंक लेकर शीर्ष पर काबिज थी, लेकिन पोलेकेले में 106 रन, गाले में 229 रन और कोलंबो में 163 रन से हारने के बाद उसके 108 अंक हो गये जिससे वह इंग्लैंड के बराबर हो गयी लेकिन रैंकिंग में वह एलिस्टर कुक की टीम से ऊपर है जबकि श्रीलंका के कुल 95 अंक हो गये हैं.

आस्ट्रेलिया के बादशाहत गंवाने का मतलब है कि भारत एमआरएफ टायर्स आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज हो गया है जबकि पाकिस्तानी टीम उससे महज एक अंक पीछे दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है. भारत ने साल की शुरुआत शीर्ष रैंकिंग से की थी लेकिन आस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 – 0 की जीत के बाद अपना पहला स्थान दोबारा हासिल कर लिया था. पाकिस्तानी टीम एक साल से भी कम समय में दूसरी बार दूसरे नंबर पर पहुंची है. पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात में इंग्लैंड को 2 – 0 से पराजित करने के बाद भी पाकिस्तान दूसरे स्थान पर पहुंचा था और 2003 में मौजूदा रैंकिंग प्रणाली शुरु करने के बाद ऐसा पहली बार हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




