ePaper

भारत के खिलाफ टी20 श्रृंखला में वेस्टइंडीज की कमान संभालेंगे ब्रेथवेट

Updated at : 09 Aug 2016 4:51 PM (IST)
विज्ञापन
भारत के खिलाफ टी20 श्रृंखला में वेस्टइंडीज की कमान संभालेंगे ब्रेथवेट

सेंट जान्स (एंटीगा एवं बारबुडा) : विश्व टी20 में वेस्टइंडीज की जीत के हीरो कार्लोस ब्रेथवेट को राष्ट्रीय टी20 टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है. टीम इसी महीने फ्लोरिडा में भारत के खिलाफ दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी. भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रही मौजूदा टेस्ट श्रृंखला के बाद दोनों टीमें 27 […]

विज्ञापन

सेंट जान्स (एंटीगा एवं बारबुडा) : विश्व टी20 में वेस्टइंडीज की जीत के हीरो कार्लोस ब्रेथवेट को राष्ट्रीय टी20 टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है. टीम इसी महीने फ्लोरिडा में भारत के खिलाफ दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी.

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रही मौजूदा टेस्ट श्रृंखला के बाद दोनों टीमें 27 और 28 अगस्त को फ्लोरिडा के फोर्ट लोडेरडेल में दो मैचों की टी20 श्रृंखला में हिस्सा लेंगी.

डेरेन सैमी की जगह कप्तान बनाए गए ब्रेथवेट ने इस साल की शुरुआत में कोलकाता में हुए विश्व टी20 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम ओवर में लगातार चार छक्के जडकर अपनी टीम को खिताब दिलाते हुए सुर्खियां बटोरी थी.सैमी को छह साल तक वेस्टइंडीज की कमान संभालने के बाद शुक्रवार को पद से हटा दिया गया था.

टीम इस प्रकार है: आंद्रे फ्लेचर, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रेथवेट (कप्तान), क्रिस गेल, ड्वेन ब्रावो, एविन लुईस, जेसन होल्डर, जानसन चार्ल्स, कीरोन पोलार्ड, लेंडल सिमंस, मार्लन सैमुअल्स, सैमुअल बद्री और सुनील नारायण.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola