ePaper

खास है लार्ड्स की जीत : मिसबाह

Updated at : 21 Jul 2016 1:31 PM (IST)
विज्ञापन
खास है लार्ड्स की जीत  : मिसबाह

कराची : पाकिस्तान के कप्तान मिसबाह उल हक ने इंग्लैंड पर लार्ड्स में मिली जीत को खास बताते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा अपनी टीम को क्रिकेट के इस मक्का पर जीतते देखने का ख्वाब देखा था. मिसबाह ने एक इंटरव्यू में कहा ,‘‘ इंग्लैंड को लार्ड्स पर हराना खास था. मेरे लिए बतौर कप्तान […]

विज्ञापन

कराची : पाकिस्तान के कप्तान मिसबाह उल हक ने इंग्लैंड पर लार्ड्स में मिली जीत को खास बताते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा अपनी टीम को क्रिकेट के इस मक्का पर जीतते देखने का ख्वाब देखा था. मिसबाह ने एक इंटरव्यू में कहा ,‘‘ इंग्लैंड को लार्ड्स पर हराना खास था. मेरे लिए बतौर कप्तान यह जीत काफी खास है. लार्ड्स पर स्पाट फिक्सिंग प्रकरण के बाद ही मुझे कप्तान बनाया गया था जिसके बाद से हमने टीम बनानी शुरू की.”

मिसबाह ने पहले टेस्ट में शतक जमाकर पाकिस्तान को 75 रन से जीत दिलाई. उन्होंने कहा ,‘‘ पिछले छह साल पाकिस्तान क्रिकेट के लिए आसान नहीं रहे. सुरक्षा कारणों से टीमें पाकिस्तान में खेलने नहीं आ रही हैं लेकिन मुझे अपने खिलाड़ियों पर फख्र है जिन्होंने तमाम मसलों को पीछे छोडकर उम्दा खेल दिखाया. पाकिस्तानियों के चेहरों पर खुशी देखना हम सभी के लिए खास है.” उन्होंने कहा ,‘‘ यह जीत इसलिए भी अहम है क्योंकि सेना के ट्रेनरों ने काकुल में शिविर के दौरान हमारे साथ काफी मेहनत की थी. हमने पुश अप के जरिये उन्हें धन्यवाद दिया.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola