धौनी और उनका बाइक प्रेम, देखें तसवीरों में

Updated at : 30 Jun 2016 11:28 PM (IST)
विज्ञापन
धौनी और उनका बाइक प्रेम, देखें तसवीरों में

खेल डेस्‍क रांची : भारतीय कप्‍तान महेंद्र सिंह धौनी के बाइक प्रेस से तो सभी परिचित है. धौनी कप्‍तान बनने से पहले भी रांची की सड़कों पर सरपट बाइक दौड़ाते थे. नये, आर्कषक और तेज रफ्तार की मोटरसाइकिलें चलाना उनका पैशन है. उन्‍हें नयी-नयी बाइक खरीदने का शौक है और वे इसे बखूबी पूरा भी […]

विज्ञापन

खेल डेस्‍क

रांची : भारतीय कप्‍तान महेंद्र सिंह धौनी के बाइक प्रेस से तो सभी परिचित है. धौनी कप्‍तान बनने से पहले भी रांची की सड़कों पर सरपट बाइक दौड़ाते थे. नये, आर्कषक और तेज रफ्तार की मोटरसाइकिलें चलाना उनका पैशन है. उन्‍हें नयी-नयी बाइक खरीदने का शौक है और वे इसे बखूबी पूरा भी करते है.

undefined

वहीं कैप्‍टन कूल को बाइक के साथ गाड़ियां भी पसंद है. उनके पास गाडियों भी बहुत सारी है लेकिन उनकी बाइक की कलेक्‍शन देखने के लिए उनके फैंस हमेशा उनसे जुड़े रहते है. क्रिकेटर के बनने के बाद उन्हें इस बात का मलाल भी रहा है कि सुरक्षा कारणों और फैंस की भीड़ के कारण वे कई बार रांची की सड़कों पर बाइक चलाना काफी मिस करते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्‍हें जब भी समय मिलता है वे अपनी बाइकों के साथ समय बिताते है.

undefined

इस समय भी माही अपने गृह नगर रांची में अपने परिवार वालों के साथ छुट्टी मना रहे हैं. जिंबाब्‍वे दौरा खत्‍म करने के बाद धौनी सीधे रांची पहुंचे थे. रांची में धौनी हों और उनका बाइक प्रेम देखने को न मिले ये हो नहीं सकता है. दो-तीन दिनों पहले रांची में अच्‍छी बारिश हुई तो वो अपनी बाइक लेकर सड़क में निकल गये और बारिश में बाइक का अनोखा मजा लिया. उन्‍होंन अपनी तसवीरें सोशल मीडिया में भी पोस्‍ट की थी.

undefined

बहरहाल धौनी कुछ और तसवीरें सामने आयीं हैं जिसमें उनको अपनी पुरानी बाइक के साथ साफ देखा जा सकता है. धौनी अपनी पुरानी बाइक को साफ कर रहे हैं, उसकी मरम्‍मत कर रहे हैं. उन्‍हें नयी गाडियां पसंद हैं, लेकिन उन्‍होंने अपनी पुरानी बाइक को भी उतनी प्रेम करते हैं और जब भी वो छुट्टी में रांची आते हैं उसकी देख-भाल जरूर करते हैं. ऐसी खबर है कि धौनी के पास 13 बाइक और 10 से अधिक कार हैं. जिसमें सबसे महंगी कार ‘हमर’ भी शामिल है.

undefined
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola