वनडे की तुलना में टी20 से अधिक सीखने को मिला : धौनी

Updated at : 22 Jun 2016 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
वनडे की तुलना में टी20 से अधिक सीखने को मिला : धौनी

हरारे : भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने जिंबाब्‍वे का सीमित ओवरों की श्रृंखला का दौरा युवा खिलाडियों के लिये अच्छा अनुभव बताया लेकिन उन्होंने कहा कि खिलाडियों को वनडे के बजाय टी20 से अधिक सीख मिली. भारत ने वनडे श्रृंखला में 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद टी20 श्रृंखला 2-1 से जीती. भारत […]

विज्ञापन

हरारे : भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने जिंबाब्‍वे का सीमित ओवरों की श्रृंखला का दौरा युवा खिलाडियों के लिये अच्छा अनुभव बताया लेकिन उन्होंने कहा कि खिलाडियों को वनडे के बजाय टी20 से अधिक सीख मिली. भारत ने वनडे श्रृंखला में 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद टी20 श्रृंखला 2-1 से जीती.

भारत को हालांकि तीसरे और आखिरी टी20 में जूझना पड़ा और आखिरी गेंद पड़ने के बाद ही उसकी जीत सुनिश्चित हो पायी. धौनी ने मैच के बाद कहा, ‘‘वनडे और टी20 श्रृंखला युवा खिलाडियों के लिये अच्छा अनुभव रही. निजी तौर पर मेरी राय है कि हमने वनडे की तुलना में टी20 से अधिक सीख ली. ” जिंबाब्‍वे ने पहले टी20 मैच में भारत को हरा दिया था. इसके बाद भारतीय टीम ने अगले दोनों मैच जीते.
तीसरा मैच हालांकि काफी रोमांचक रहा और मेहमान टीम ने उसे आखिरी गेंद तक खींच दिया था. धोनी ने कहा, ‘‘अमूमन इस प्रारुप में मैच काफी करीबी होते हैं. जिम्बाब्वे ने अच्छा प्रदर्शन किया. उसने अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की. उन्हें बेहतर बनने के लिये अधिक मैच खेलने होंगे. ” कप्तान को भी श्रृंखला के दौरान बल्लेबाजी का अधिक मौका नहीं मिला.
धौनी ने कहा, ‘‘हमने जो सही था वैसी क्रिकेट खेली. ” धौनी ने कहा कि इस श्रृंखला से टीम को 10-12 गेंदबाजों का पूल तैयार करने में मदद मिली. उन्होंने कहा, ‘‘तेज गेंदबाजी विभाग में हमें खिलाडियों के अच्छे पूल की जरुरत है. अब हम गर्व के साथ कह सकते हैं कि हमारे पास 10-12 ऐसे खिलाड़ी हैं जो देश के लिये खेल सकते हैं. ”
जिम्बाब्वे को आखिरी ओवर में 21 रन चाहिए थे और वह लक्ष्य के करीब भी पहुंच गया था लेकिन मैन आफ द सीरीज बरिंदर सरन ने आखिरी गेंद पर विकेट लेकर भारत को मैच जिता दिया. सरन ने कहा, ‘‘आखिरी ओवर में 21 रन काफी होते हैं. मुझे पूरा विश्वास था कि हम जीत दर्ज करेंगे. मैंने अलग रणनीति से शुरुआत की लेकिन बाद में उसमें बदलाव किया. ”
जिंबाब्‍वे के कप्तान ग्रीम क्रेमर ने कहा कि उन्हें खुशी है कि वनडे में सभी मैच गंवाने के बाद खिलाडियों ने वापसी की. उन्होंने कहा, ‘‘निराशाजनक है कि हम आज हार गये लेकिन लड़कों ने टी20 श्रृंखला में जिस तरह से जज्बा दिखाया उससे खुश हूं. वनडे श्रृंखला कड़ी रही और ऐसे में टी20 श्रृंखला में वापसी करना महत्वपूर्ण था. कुछ मैच खेलने का मौका मिलना अच्छा रहा. यदि हम खेलना जारी रखते हैं तो हमारी टीम बेहतर होती जाएगी. ”
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola