''धौनी के संन्यास लेने के बाद हर कोई उनकी कमी महसूस करेगा''
Updated at : 20 Jun 2016 4:49 PM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डीन जोंस को लगता है कि जब भारत के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी अपने चमकदार करियर को अलविदा कहेंगे तो उप महाद्वीपीय हालात में झारखंड के इस क्रिकेटर की सबको काफी कमी खलेगी. ऐसी बातें चल रही हैं कि कोहली को हर प्रारुप में कप्तान बना दिया […]
विज्ञापन
कोलकाता : पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डीन जोंस को लगता है कि जब भारत के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी अपने चमकदार करियर को अलविदा कहेंगे तो उप महाद्वीपीय हालात में झारखंड के इस क्रिकेटर की सबको काफी कमी खलेगी. ऐसी बातें चल रही हैं कि कोहली को हर प्रारुप में कप्तान बना दिया जाये लेकिन जोंस महान खिलाडियों को संन्यास लेने के लिए मजबूर करने के विचार के खिलाफ हैं क्योंकि कोहली के पास सभी प्रारुपों में धौनी की जगह लेने के लिए काफी समय है.
जोंस ने को दिये साक्षात्कार में कहा, ‘‘हम अपने महान खिलाडियों को बाहर करने में काफी तेजी दिखाते हैं. धोनी ने जो भारतीय क्रिकेट के लिये किया है, उसे खुद ही अपने संन्यास का समय चुनने दीजिये. मुझे नहीं लगता कि विराट को इस समय क्रिकेट के प्रत्येक प्रारुप में कप्तानी की जल्दबाजी है. समय आयेगा. मेरा भरोसा कीजिये, जब धोनी संन्यास लेगा तो आपको भारत में उसकी बहुत ज्यादा कमी खलेगी. ‘
हाल में भारतीय टीम के पूर्व निदेशक रवि शास्त्री ने कहा था कि समय आ गया है और कोहली को सभी तीनों प्रारुपों में टीम की कप्तानी संभालने के लिये ‘तैयार’ हो जाना चाहिए. जोंस ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह जल्द ही होगा. धौनी भारत के महान खिलाडियों में से एक के रुप में अपना करियर खत्म करेगा. ईमानदारी से कहूं तो इसमें कोई जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए.’
धोनी ने टेस्ट प्रारुप से संन्यास ले लिया है और हाल में अपने से कम रैंकिंग की टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे दर्जे की भारतीय टीम को वनडे सीरीज में 3-0 से जीत दिलायी. यह उनकी 20 महीनों में वनडे सीरीज में पहली जीत है, इससे पहले भारतीय टीम ने घरेलू मैदान पर 2014 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-1 से जीत दर्ज की थी. इस करिश्माई कप्तान के नाम टीम के सभी विश्व खिताब हैं, लेकिन हाल में समाप्त हुई आईपीएल में उनकी नयी फ्रेंचाइजी राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स आठ टीमों में सातवें स्थान पर रही.
यह सब ऐसे समय में हो रहा है जब कोहली अपने जीवन की शीर्ष फार्म में हैं और जोंस ने कहा कि वह इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर हैं. जोंस ने कहा, ‘‘विराट निश्चित रुप से अपने जीवन की सबसे अच्छी फार्म में है. वह जिस तरह से खेल रहा है, वह शानदार दिखता है. वह खुश है. वह पूरी तरह से फिट है. वह भारत के युवाओं के लिये एक बहुत अच्छा उदाहरण है. वह एथलीट की तरह दिखता है और खुद को इसी तरह पेश करता है.
मुझे उसे खेलते हुए देखना अच्छा लगता है. ‘ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे वह तरोताजा दिखता है. मुझे उसका करिश्मा पसंद है. वह बल्ला लेकर चलता है और आपको कुछ नहीं पता होता कि क्या होगा. वह सचमुच कूल है. वह शायद मेरे लिये अब दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है. ‘
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




