विराट कोहली-अनुष्का शर्मा के बीच नहीं हुआ ब्रेकअप, सरेआम लगाया गले, देखें VIDEO

Updated at : 03 Jun 2016 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा के बीच नहीं हुआ ब्रेकअप, सरेआम लगाया गले, देखें VIDEO

मुंबई : बॉलीवुड स्‍टार अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा और टीम इंडिया के स्‍टार क्रिकेटर विराट कोहली की प्रेम कहानी एक बार फिर परवान पर है. दोनों के बीच ब्रेकअप और पैचअप की खबरों के बीच गुरुआर की देर रात दोनों को एक बार फिर एक साथ देखा गया. इस बार दोनों को एक साथ मुंबई एयरपोर्ट […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड स्‍टार अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा और टीम इंडिया के स्‍टार क्रिकेटर विराट कोहली की प्रेम कहानी एक बार फिर परवान पर है. दोनों के बीच ब्रेकअप और पैचअप की खबरों के बीच गुरुआर की देर रात दोनों को एक बार फिर एक साथ देखा गया. इस बार दोनों को एक साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया.

दरअसल अनुष्‍का शर्मा अपनी आगामी फिल्‍म सुल्‍तान की शूटिंग के लिए हंगरी जा रही थी. विराट कोहली ने खुद अपनी कार में अनुष्‍का को मुंबई एयरपोर्ट ड्रॉप किया. इस दौरान दोनों की तसवीरें कैमरे में कैद हो गयी. सोशल मीडिया में दोनों की तसवीरें और वीडियो वायरल हो रही है.

वीडियो में क‍ोहली और अनुष्‍का को एक साथ गले लगते हुए साफ देखा जा सकता है. कार से निचे उतरने से पहले विराट कोहली ने अनुष्‍का शर्मा को गले लगाया और किस भी किया. दोनों ने बिना किसी की परवाह किये एक दूसरे को गले लगाया और किस किया. बाद में अनुष्‍का मीडिया को अनदेखी करते हुए एयरपोर्ट के अंदर चली गयीं. कोहली कार के अंदर से अनुष्‍का को बाय किया.

गौरतलब हो कि कुछ दिनों पहले विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा के बीच ब्रेकअप की खबरें चर्चा में रहीं, बाद में दोनों की पैचअप की भी खबरें सामने आयीं. हालांकि विराट,अनुष्‍का दोनों ने इन खबरों की पुष्टि कभी नहीं की. गौरतलब हो कि अनुष्‍का शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्‍म सुल्‍तान को लेकर व्‍यस्‍त हैं. इस फिल्‍म में अनुष्‍का शर्मा के साथ बॉलीवुड के दबंग स्‍टार सलमान खान हैं. कुछ दिनों पहले खबर आयी थी कि अनुष्‍का शर्मा और विराट कोहली के बीच दूरियों को खत्‍म करने में सलमान खान ने अहम भूमिका निभाई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola