ePaper

आरसीबी के पास अच्छी रणनीति थी : डिकाक

Updated at : 23 May 2016 3:33 PM (IST)
विज्ञापन
आरसीबी के पास अच्छी रणनीति थी : डिकाक

रायपुर : रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के खिलाफ छह विकेट की शिकस्त के बाद आईपीएल से बाहर होने के बाद दिल्ली डेयरडेविल्स के बल्लेबाज क्विंटन डिकाक ने विरोधी टीम की रणनीति की तारीफ की जिसके कारण उनकी टीम 138 रन ही बना सकी.दक्षिण अफ्रीका के 23 वर्षीय बल्लेबाज डिकाक ने कल मैच के बाद संवाददाताओं से […]

विज्ञापन

रायपुर : रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के खिलाफ छह विकेट की शिकस्त के बाद आईपीएल से बाहर होने के बाद दिल्ली डेयरडेविल्स के बल्लेबाज क्विंटन डिकाक ने विरोधी टीम की रणनीति की तारीफ की जिसके कारण उनकी टीम 138 रन ही बना सकी.दक्षिण अफ्रीका के 23 वर्षीय बल्लेबाज डिकाक ने कल मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उन्होंने हमारे ऊपर काफी दबाव बनाया, उनके स्पिनरों ने. उन्होंने गेंदबाजी में कुछ अच्छे बदलाव किये.

इसलिए साझेदारी करना मुश्किल था क्योंकि हम विकेट गंवा रहे थे.” डिकाक ने कल यहां शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 52 गेंद में 60 रन की पारी खेली लेकिन टीम को छह विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा.डिकाक ने कहा, ‘‘हमने गलत समय पर विकेट गंवाए. कुछ आसान विकेट खोए. मैंने अपना विकेट गलत समय पर गंवाया.

लेकिन हम इसके बाद वापसी कर सकते थे. हम दबाव में थे. हालांकि कोई भी टीम जीत सकती थी. अगर हम 20 रन और बनाते तो 160 रन तक पहुंच सकते थे. उनकी रणनीति अच्छी थी और डेथ ओवरों में रन बनाना आसान नहीं था, उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की.” इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने आरसीबी के कप्तान विराट कोहली की भी तारीफ की जिन्होंने 45 गेंद में नाबाद 54 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola