ePaper

IPL : कोहली के रिकार्डतोड़ प्रदर्शन से आरसीबी ने पंजाब को 82 रन से हराया

Updated at : 18 May 2016 12:22 PM (IST)
विज्ञापन
IPL : कोहली के रिकार्डतोड़ प्रदर्शन से आरसीबी ने पंजाब को 82 रन से हराया

बेंगलूर :दर्द को बर्दाश्त करके नये रिकार्ड अपने नाम करने वाले विराट कोहली के सिर्फ 50 गेंद में 113 रन की मदद से रायल चैलेंजर्स बेंगलूर ने आईपीएल के वर्षाबाधित मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को 82 रन से हरा दिया. आरसीबी के 211 रन के लक्ष्‍य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम 9 […]

विज्ञापन

बेंगलूर :दर्द को बर्दाश्त करके नये रिकार्ड अपने नाम करने वाले विराट कोहली के सिर्फ 50 गेंद में 113 रन की मदद से रायल चैलेंजर्स बेंगलूर ने आईपीएल के वर्षाबाधित मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को 82 रन से हरा दिया. आरसीबी के 211 रन के लक्ष्‍य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम 9 विकेट पर 120 रन बनाये. पंजाब की टीम बारिश के कारण एक ओवर का मैच नहीं खेल पायी और मैच का फैसला डकवर्थ लुईस के आधार पर कर दिया गया.

पंजाब की ओर से सबसे अधिक रन रिद्धिमान साहा ने बनाये. साहा ने 10 गेंद पर 5 चौकों की मदद से 24 रन बनाये. साहा ही एक मात्र बल्‍लेबाज थे जिसने 20 के आंकडे को छुआ. इनके अलावा सभी बल्‍लेबाज 20 के निचे ही स्‍कोर बनाये.

विराट कोहली के सिर्फ 50 गेंद में 113 रन की मदद से रायल चैलेंजर्स बेंगलूर ने आईपीएल के वर्षाबाधित मैच में आज किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ तीन विकेट पर 211 रन बनाये.

कोहली ने 50 गेंद में 12 चौकों और आठ छक्कों के साथ 113 रन बनाये जो आईपीएल के नौवे सत्र में उनका चौथा शतक है. वह एक सत्र में 800 से अधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए. अब उनके 13 मैचों में 865 और लीग में कुल 4002 रन हो गए यानी वह चार हजार रन का आंकडा पार करने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए.

सुरेश रैना के नाम 3985 रन हैं. बारिश के कारण देर से शुरू हुआ मैच प्रति ओवर 15 रन का कर दिया गया. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पिछले मैच में लगी चोट के कारण कोहली को हथेली में कई टांके आये थे. उन्होंने 14वें ओवर में शतक पूरा होने के बाद इस ओर इशारा भी किया.

सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने कोहली का बखूबी साथ दिया और 32 गेंद में चार चौकों तथा आठ छक्कों के साथ 73 रन बनाये. दोनों ने पहले विकेट की साझेदारी में 147 रन जोडे. इससे पहले भारी बारिश के कारण मैच देर से शुरु हुआ. पंजाब के कप्तान मुरली विजय ने टास जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. कोहली और गेल ने पावरप्ले के ओवरों में 53 रन जोड़े.

कोहली ने अपना अर्धशतक 28 गेंद में पूरा किया. गेल ने नौवें ओवर में अक्षर पटेल को डीप मिडविकेट पर छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया. वह 11वें ओवर में लांग आफ पर डेविड वार्नर को लांग आफ पर कैच देकर आउट हुए.

चार गेंद बाद एबी डिविलियर्स (0) को काइल एबोट ने पवेलियन भेजा जब वह जगह बनाकर खेलने के प्रयास में चूके और गेंद गिल्ली पर जा लगी. कोहली ने 14वें ओवर में शर्मा को एक छक्का और एक चौका लगाया. इसके बाद उस शाट को दोहराने के प्रयास में वह लांग आफ पर मिलर को कैच दे बैठे.

भारी बारिश के कारण रायल चैलेंजर्स बेंगलूर और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाला महत्वपूर्ण आईपीएल मैच आज समय पर शुरू नहीं हो पाया. मैच के निर्धारित समय से एक घंटे पहले से भारी बारिश होने लगी.

रायल चैलेंजर्स अभी अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है. उसके 12 मैचों में 12 अंक हैं और प्ले आफ की अपनी उम्मीदें जीवंत रखने के लिये उसे यह मैच हर हाल में जीतना होगा. किंग्स इलेवन पहले ही दौड़ से बाहर हो चुका है.

टीमें इस प्रकार है :

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर : विराट कोहली (कप्तान), क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स, शेन वाटसन, केएल राहुल, सचिन बेबी, स्टुअर्ट बिन्नी, क्रिस जोर्डन, वरुण आरोन, श्रीनाथ अरविंद और युजवेंद्र चाहल.
किंग्स इलेवन पंजाब : मुरली विजय (कप्तान), हाशिम अमला, डेविड मिलर, रिद्धिमान साहा, गुरकीरत मान, अक्षर पटेल, कायले एबोट, मोहित शर्मा, संदीप शर्मा, फरहान बेहारडियन और केसी करियप्पा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola