नये विकेट से गुजरात लायंस को फायदा मिला : चावला

कोलकाता : कोलकाता नाइट राइडर्स के लेग स्पिनर पीयूष चावला ने कहा है कि गुजरात लायंस को ईडन गार्डन के नये विकेट पर गेंदबाजी का फायदा मिला जिसकी बदौलत उसने पांच विकेट से जीत दर्ज की. चावला ने कल की हार के बाद कहा ,‘‘ विकेट अच्छा था और पिछली रात हुई बारिश के बाद […]
कोलकाता : कोलकाता नाइट राइडर्स के लेग स्पिनर पीयूष चावला ने कहा है कि गुजरात लायंस को ईडन गार्डन के नये विकेट पर गेंदबाजी का फायदा मिला जिसकी बदौलत उसने पांच विकेट से जीत दर्ज की. चावला ने कल की हार के बाद कहा ,‘‘ विकेट अच्छा था और पिछली रात हुई बारिश के बाद यह ताजा था. पहली पारी में सीम गेंदबाजों को मदद भी मिली.” उन्होंने कहा ,‘‘ हमने शुरुआती विकेट जल्दी गंवा दिये लेकिन फिर वापसी की.
उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की. मुझे नहीं लगता कि हमने ज्यादा गलतियां की. फर्क इतना ही है कि उन्होंने बेहतर क्रिकेट खेली.” केकेआर के सबसे सफल गेंदबाज सुनील नारायण लगातार दूसरे मैच में बाहर रहे लेकिन चावला ने कहा कि हाथ में चोट के कारण वह नहीं खेल पा रहे हैं. उन्होंने कहा ,‘‘ वह पूरी तरह फिट नहीं है. उनकी अंगुली में चोट है. हमें इंतजार करना होगा.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










