ePaper

IPL 2016 : कोहली के शतक से बेंगलूरू ने पुणे को सात विकेट से हराया

Updated at : 07 May 2016 12:04 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2016 : कोहली के शतक से बेंगलूरू ने पुणे को सात विकेट से हराया

बेंगलूरू:शानदार फार्म में चल रहे कप्तान विराट कोहली के नाबाद शतक की मदद से रायल चैलेंजर्स बेंगलूर ने आज आईपीएल के मैच में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स को सात विकेट से हरा दिया. पुणे ने पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर अजिंक्य रहाणे और सौरभ तिवारी के अर्धशतकों की […]

विज्ञापन

बेंगलूरू:शानदार फार्म में चल रहे कप्तान विराट कोहली के नाबाद शतक की मदद से रायल चैलेंजर्स बेंगलूर ने आज आईपीएल के मैच में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स को सात विकेट से हरा दिया. पुणे ने पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर अजिंक्य रहाणे और सौरभ तिवारी के अर्धशतकों की मदद से छह विकेट पर 191 रन बनाये.

जवाब में बेंगलूर ने 19 . 3 ओवर में तीन विकेट खोकर 195 रन बनाये. कोहली ने आईपीएल के मौजूदा सत्र में दूसरा शतक जडते हुए 59 गेंद में नाबाद 108 रन बनाये जिसमें आठ चौके और सात छक्के शामिल थे. इस जीत के बावजूद बेंगलूर आठ मैचों में तीन जीत और पांच हार के बाद सिर्फ छह अंक लेकर सातवें स्थान पर है. वहीं पुणे के 10 मैचों में छह ही अंक है लेकिन बेहतर रनरेट के आधार पर वह छठे स्थान पर है. मजबूत लक्ष्य का पीछा करते हुए बेंगलूर की शुरुआत बेहतरीन रही. कोहली और लोकेश राहुल ने पहले विकेट के लिये 66 गेंद में 94 रन जोडे. राहुल को एडम जाम्पा ने 12वें ओवर की पहली गेंद पर जार्ज बेली के हाथों लपकवाया. उसने 35 गेंद में एक चौके और दो छक्के की मदद से 38 रन बनाये. इसी ओवर की आखिरी गेंद पर एबी डिविलियर्स ( 1) भी तिसारा परेरा को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए. शेन वाटसन ने कोहली का बखूबी साथ निभाते हुए सिर्फ 13 गेंद में 36 रन बनाये जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल थे.

इसके बाद कोहली ने ट्रेविस हेड के साथ टीम को जीत तक पहुंचाया. टी20 विश्व कप में प्लेयर आफ द टूर्नामेंट रहे कोहली ने आईपीएल के नौवे सत्र में आठ मैचों में 90.16 की औसत से 541 रन जोड लिये हैं जिसमें दो शतक और चार अर्धशतक शामिल है. आरेंज कैपधारी कोहली के बाद सर्वाधिक रन रहाणे (10 मैचों में 417 रन ) के नाम हैं.

पुणे के बल्लेबाजों ने अपने काम को आज बखूबी अंजाम दिया लेकिन गेंदबाज कोहली के सामने टिक नहीं सके. अनुभवी रजत भाटिया ने चार ओवर में 45 रन दे डाले जबकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिली. वहीं परेरा ने तीन ओवर में 40 रन दिये. जाम्पा ने चार ओवर में 35 रन देकर दो विकेट चटकाये. धोनी ने आर अश्विन से सिर्फ एक ओवर कराया जो हैरानी भरा फैसला था जबकि अश्विन ने उस ओवर में सिर्फ सात रन दिये थे. इससे पहले रहाणे के 48 गेंद में 74 रन और सौरभ तिवारी के अर्धशतक की मदद से राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने छह विकेट पर 191 रन बनाये. पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई पुणे टीम ने उस्मान ख्वाजा का विकेट तीसरे ही ओवर में गंवा दिया जब स्कोर बोर्ड पर 26 रन टंगे थे. ख्वाजा 16 रन बनाकर रन आउट हो गए. इसके बाद रहाणे और तिवारी ने 106 रन की साझेदारी करके स्कोर आगे बढ़ाया. रहाणे ने 48 गेंद में आठ चौकों और दो छक्कों के साथ 74 रन जोड़े जबकि तिवारी ने सिर्फ 39 गेंद में 52 रन बनाये जिसमें नौ चौके शामिल थे.

इस साझेदारी को स्पिनर युजवेंद्र चहल ने तोडा जब उसे आगे बढकर खेलने के प्रयास में तिवारी चूके और केएल राहुल ने कुशल स्टम्पिंग का नमूना पेश किया. उस समय पुणे का स्कोर 14 ओवर में 132 रन था.

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर नाकाम रहे और सिर्फ नौ रन बनाकर वाटसन का पहला शिकार बने. उनका कैच परवेज रसूल ने लपका. आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जार्ज बेली खाता भी नहीं खोल सके और वाटसन की गेंद पर राहुल को कैच दे बैठे. वाटसन ने चार ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट लिये

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola