आईपीएल : चेन्नई सुपरकिंग्स बना इतिहास, पुणे और राजकोट का पदार्पण

मुंबई : ‘ब्रांड चेन्नई सुपर किंग्स’ अब इतिहास की बात हो गयी और महेंद्र सिंह धौनी एंड कंपनी इंडियन प्रीमियर लीग के नौंवे सत्र में पीली जर्सी में मैदान पर नजर नहीं आयेगी जबकि पुणे सुपरजाइंट्स और गुजरात लायंस के रूप में दो नयी टीमें इस टी20 क्रिकेट लीग में पदार्पण करेंगी. शनिवार से शुरू […]
मुंबई : ‘ब्रांड चेन्नई सुपर किंग्स’ अब इतिहास की बात हो गयी और महेंद्र सिंह धौनी एंड कंपनी इंडियन प्रीमियर लीग के नौंवे सत्र में पीली जर्सी में मैदान पर नजर नहीं आयेगी जबकि पुणे सुपरजाइंट्स और गुजरात लायंस के रूप में दो नयी टीमें इस टी20 क्रिकेट लीग में पदार्पण करेंगी.
धौनी के पास फाफ डु प्लेसिस और आर अश्विन हैं जबकि सुरेश रैना और रविंद्र जडेजा अब उनकी टीम का हिस्सा नहीं रहे. दिल्ली टीम में एल्बी मोर्कल है तो ड्वेन ब्रावो अब लायंस के पास हैं. धोनी के पास केविन पीटरसन के रुप में आक्रामक बल्लेबाज हैं. लायंस के कप्तान रैना के पास ब्रेंडन मैकुलम और ड्वेन स्मिथ हैं. कोहली की नजरें पहले आईपीएल खिताब पर होगी. कोहली, गेल और डिविलियर्स के रुप में बेंगलूर के पास सबसे खतरनाक बल्लेबाजी तिकडी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










