5 पाक डिप्लोमैट को भारत ने नहीं दिया क्रिकेट वीजा, पाकिस्तान नाराज

नयी दिल्ली : भारत ने यहां पांच पाकिस्तानी राजनयिकों को कथित ‘आईएसआई और डिफेंस’ लिंक के कारण कल विश्व टी20 क्रिकेट मैच देखने के लिये कोलकाता की यात्रा करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया. भारतीय सूत्रों ने कहा, ‘‘दो राजनयिकों को पाकिस्तान-बांग्लादेश क्रिकेट मैच के लिये कोलकाता की यात्रा करने के लिये अनुमति […]
नयी दिल्ली : भारत ने यहां पांच पाकिस्तानी राजनयिकों को कथित ‘आईएसआई और डिफेंस’ लिंक के कारण कल विश्व टी20 क्रिकेट मैच देखने के लिये कोलकाता की यात्रा करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया. भारतीय सूत्रों ने कहा, ‘‘दो राजनयिकों को पाकिस्तान-बांग्लादेश क्रिकेट मैच के लिये कोलकाता की यात्रा करने के लिये अनुमति दी जायेगी जबकि पांच को अनुमति नहीं मिलेगी क्योंकि उनके संबंध आईएसआई और सेना से हैं. ”
पाकिस्तानी उच्चायोग के सूत्रों ने अपने राजनयिकों को यात्रा करने की अनुमति नहीं देने को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ करार करते हुए कहा कि इस सबंध में पाकिस्तान में भारतीय उप उच्चायुक्त को तलब किया जायेगा. सूत्रों ने कहा, ‘‘भारत के विदेश मंत्रालय ने सात पाकिस्तानी राजनयिकों को अनुमति देने से इनकार कर दिया जो पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का उत्साह बढ़ाने के लिये कोलकाता जाना चाहते थे. ”
उन्होंने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विश्व कप का मेजबान होने के बावजूद भारत अपनी प्रतिबद्धतायें पूरी करने से इनकार कर रहा है और बाधा डाल रहा है. ” पाकिस्तान कल कोलकाता के ईडन गार्डंस में सुपर 10 ग्रुप दो का मैच बांग्लादेश से खेलेगा. पाकिस्तान और भारत भी 19 मार्च को इसी मैदान पर एक दूसरे के आमने सामने होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




