भारतीय टीम में जगह बनाने के लिये शतक से आगे की सोचो : गावस्कर
Updated at : 10 Mar 2016 11:20 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने युवा बल्लेबाजों को सलाह दी कि वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जगह बनाने के लिये केवल शतक जड़कर संतुष्ट नहीं हों और 200 या 250 रन बनाकर राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने की कोशिश करें. उन्होंने कल शाम पत्रकारों से कहा, ‘‘जब भी मैं चंदू (मुंबई रणजी कोच […]
विज्ञापन
मुंबई : पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने युवा बल्लेबाजों को सलाह दी कि वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जगह बनाने के लिये केवल शतक जड़कर संतुष्ट नहीं हों और 200 या 250 रन बनाकर राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने की कोशिश करें.
उन्होंने कल शाम पत्रकारों से कहा, ‘‘जब भी मैं चंदू (मुंबई रणजी कोच चंद्रकांत पंडित) से इस समारोह (क्रिकेट क्लब आफ इंडिया में राष्ट्रीय चैंपियन का सम्मान समारोह) की तरह मिलूंगा तो उससे यही कहना चाहूंगा कि आपको बल्लेबाजों को कहना चाहिए कि वे शतक या 120 या 130 रन बनाकर खुश नहीं हों और उसे 200 या 250 में बदलें.
” गावस्कर ने कहा, ‘‘यह केवल टीम के लिये ही फायदे वाला नहीं होगा बल्कि इससे आपके भी राष्ट्रीय टीम की तरफ से खेलने की संभावना बढ़ेगी. कई बल्लेबाज शतक जमाते हैं लेकिन यदि आप चयनकर्ताओं का ध्यान खींचना चाहते हो तो दोहरा शतक बनाओ, 250 से अधिक रन बनाओ ताकि चयनकर्ता आप पर गौर करें. ”
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




