इस साल चौथे क्रिकेटर की हुई शादी, अगले साल युवराज की बारी

Updated at : 14 Dec 2015 5:49 PM (IST)
विज्ञापन
इस साल चौथे क्रिकेटर की हुई शादी, अगले साल युवराज की बारी

नयी दिल्‍ली : साल 2015 क्रिकेट जगत में शादी का सीजन रहा. इस साल चार खिलाड़ी विवाह बंधन में बंधे. इसमें सबसे पहले हाथ सुरेश रैना ने मारा. रैना ने प्रियंका चौधरी के साथ 3 अप्रैल को विवाह बंधन में बंधे. दूसरे नंबर पर रहे दिनेश कार्तिक. कार्तिक ने महिला स्‍क्‍वैश खिलाड़ी दीपिका पल्‍लीकल से […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : साल 2015 क्रिकेट जगत में शादी का सीजन रहा. इस साल चार खिलाड़ी विवाह बंधन में बंधे. इसमें सबसे पहले हाथ सुरेश रैना ने मारा. रैना ने प्रियंका चौधरी के साथ 3 अप्रैल को विवाह बंधन में बंधे. दूसरे नंबर पर रहे दिनेश कार्तिक. कार्तिक ने महिला स्‍क्‍वैश खिलाड़ी दीपिका पल्‍लीकल से 18 अगस्‍त को शादी की.

undefined

टीम इंडिया से लंबे समय के बाद जुड़ने वाले बायें हाथ के स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने हाल ही में 29 अक्तूबर को अपनी महिला मित्र बॉलीवुड अभिनेत्री गीता बसरा से शादी की. हरभजन सिंह की शादी को सबसे हाईप्रोफाइल रही. भज्‍जी की शादी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए.

undefined

इसके बाद रोहित शर्मा ने कल ही अपनी गर्लफ्रेंड रितिका सजदेह से शादी की. शादी में कई क्रिकेटर शामिल हुए. क्रिकेटरों के अलावा बॉलीवुड स्‍टार्स और उद्योग जगत की भी मौजूदगी रही. इस साल युवराज सिंह ने भी अपनी गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच से सगाई कर ली. ऐसी संभावना है कि यवुराज सिंह अगले साल फरवरी में हेजल के साथ विवाह बंधन में बंधने वाले हैं. इस तरह से यह साल क्रिकेट में शादी का सीजन रहा.

undefined
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola