भारत और दक्षिण अफ्रीका मैच के लिये होटलों के 180 कमरे बुक

कानपुर : दो साल बाद 11 अक्टूबर को को ग्रीन पार्क में होने वाले भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक दिवसीय क्रिकेट मैच के लिये जिला प्रशासन और यूपीसीए ने व्यापक तैयारियां की है. शहर के एक मात्र पांच सितारा होटल में यूपीसीए (उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) ने 100 कमरे बुक करवायें हैं. होटल […]
कानपुर : दो साल बाद 11 अक्टूबर को को ग्रीन पार्क में होने वाले भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक दिवसीय क्रिकेट मैच के लिये जिला प्रशासन और यूपीसीए ने व्यापक तैयारियां की है. शहर के एक मात्र पांच सितारा होटल में यूपीसीए (उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) ने 100 कमरे बुक करवायें हैं. होटल में टीम के खिलाडियों, अम्पायरों और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों को रुकना है. जबकि एक दूसरे होटल में करीब 80 कमरे बुक कराये गये है जहां अन्य अधिकारी ठहरेंगे.
भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों टीमें नौ अक्टूबर की रात करीब 10 बजे लखनऊ से कानपुर के होटल में पहुंच जायेंगी. यह टीमें 12 अक्टूबर की सुबह यहां से लखनउ जायेंगी जहां से चार्टेड प्लेन से वापस जायेंगी. प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी अपनी कैबिनेट के आला अधिकारियों के साथ मैच देखने आ रहे है इस लिये जिला प्रशासन ने शहर के सभी अच्छे होटलो के सभी एयरकंडीशन कमरे बुक करवा लिये है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




