वर्मा ने हाईकोर्ट से सीलबंद लिफाफा लोढा समिति को देने का आग्रह किया

Published at :03 Aug 2015 4:47 PM (IST)
विज्ञापन
वर्मा ने हाईकोर्ट से सीलबंद लिफाफा लोढा समिति को देने का आग्रह किया

नयी दिल्ली : अमान्य क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार ने आज उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर करके जस्टिस मुद्गल समिति की रिपोर्ट और सीलबंद लिफाफा जस्टिस लोढा समिति को देने का अनुरोध किया. आईपीएल स्‍पॉट फिक्सिंग मामले में याचिका दायर करने वाले संघ के सचिव आदित्य वर्मा ने उच्चतम न्यायालय से जस्टिस मुद्गल समिति की […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अमान्य क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार ने आज उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर करके जस्टिस मुद्गल समिति की रिपोर्ट और सीलबंद लिफाफा जस्टिस लोढा समिति को देने का अनुरोध किया.

आईपीएल स्‍पॉट फिक्सिंग मामले में याचिका दायर करने वाले संघ के सचिव आदित्य वर्मा ने उच्चतम न्यायालय से जस्टिस मुद्गल समिति की पहली रिपोर्ट और पूरी तीसरी रिपोर्ट जस्टिस लोढा समिति को देने की अपील की है.

जस्टिस मुद्गल समिति ने सीलबंद लिफाफे में 13 व्यक्तियों के खिलाफ आरोपों का जिक्र किया है. समिति ने हालांकि साफ तौर पर कहा कि ये सिर्फ आरोप हैं जो साबित नहीं हुए. यह रिपोर्ट इसलिये सीलबंद लिफाफे में दी गई ताकि किसी बेकसूर की छवि खराब न हो.

जस्टिस मुद्गल समिति के अनुसार सीलबंद लिफाफे में दी गई रिपोर्ट में उल्लिखित इन आरोपों की जांच की जानी चाहिये. इसके बाद तीसरी रिपोर्ट के एक हिस्से में श्रीनिवासन समेत 13 व्यक्तियों के खिलाफ जांच का ब्यौरा न्यायालय के समक्ष रखा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola