ePaper

टॉस का पक्ष में रहना और टीम स्पिरिट ने दिलायी जीत : रहाणे

Updated at : 17 Jul 2015 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
टॉस का पक्ष में रहना और टीम स्पिरिट ने दिलायी जीत : रहाणे

हरारे : भारत के कप्तान अजिंक्य रहाणे का मानना है कि जिंबाब्‍वे के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में टॉस जीतना अच्छा रहा क्योंकि पहली पारी में बल्लेबाजी करना आसान था. रहाणे ने मैच के बाद कहा , हम सभी ने अच्छी बल्लेबाजी की. हमें पता था कि 160 से 170 के बीच का स्कोर […]

विज्ञापन

हरारे : भारत के कप्तान अजिंक्य रहाणे का मानना है कि जिंबाब्‍वे के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में टॉस जीतना अच्छा रहा क्योंकि पहली पारी में बल्लेबाजी करना आसान था. रहाणे ने मैच के बाद कहा , हम सभी ने अच्छी बल्लेबाजी की. हमें पता था कि 160 से 170 के बीच का स्कोर अच्छा होगा जैसा कि मैने टॉस के समय कहा था. हमारे स्पिनरों ने उम्दा गेंदबाजी की. बाद में पिच धीमी हो गई लेकिन गेंदबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना था.

उन्होंने कहा , पहली पारी में बल्लेबाजी अपेक्षाकृत आसान थी. हमने मध्यक्रम में उम्दा प्रदर्शन किया और इक्के दुक्के रन निकाले जो बड़े मैदानों पर जरुरी है. जिंबाब्‍वे के कप्तान एल्टन चिगुंबुरा ने कहा कि भारत ने उन्हें हर विभाग में उन्नीस साबित किया. उन्होंने कहा , हम सभी विभागों में उन्नीस साबित हुए. यह काफी निराशाजनक है. उन्होंने कहा , दूसरी पारी में विकेट सूख गया था और इस पर स्ट्रोक्स खेलना मुश्किल हो गया था. भारत ने अच्छी गेंदबाजी भी की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola