दूसरा टी20 : न्यूजीलैंड ने भारत को छह विकेट से हराया, श्रृंखला पर कब्जा

बेंगलुरु : विकेटकीपर बल्लेबाज राचेल प्रीस्ट की तूफानी अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड की महिला टीम ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आज यहां भारत को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की. मिताली राज की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर […]
बेंगलुरु : विकेटकीपर बल्लेबाज राचेल प्रीस्ट की तूफानी अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड की महिला टीम ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आज यहां भारत को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की.
मिताली राज की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर छह विकेट पर 136 रन बनाये. सलामी बल्लेबाज वेल्लास्वामी वनिता ने सर्वाधिक 41 रन बनाये जबकि हरमनप्रीत कौर ने 30 और वेदा कृष्णमूर्ति ने 29 रन का योगदान दिया. न्यूजीलैंड की तरफ से सोफी डेवाइन ने 31 रन देकर दो विकेट लिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




