ePaper

जिंबाब्वे पर रोमांचक जीत के बाद अजिंक्य रहाणे ने की टीम की तारीफ

Updated at : 10 Jul 2015 10:19 PM (IST)
विज्ञापन
जिंबाब्वे पर रोमांचक जीत के बाद अजिंक्य रहाणे ने की टीम की तारीफ

हरारे : जिंबाब्‍वे के खिलाफ करीबी जीत के बाद भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टीम के सभी खिलाडियों की जम कर प्रशंसा की है. रहाणे ने कहा कि जिंबाब्वे के कप्तान एल्टन चिगुंबुरा तीन मैचों की श्रृंखला के पहले वनडे में आज जब यहां मेजबान टीम को लक्ष्य के करीब ले जा रहे थे तो […]

विज्ञापन

हरारे : जिंबाब्‍वे के खिलाफ करीबी जीत के बाद भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टीम के सभी खिलाडियों की जम कर प्रशंसा की है. रहाणे ने कहा कि जिंबाब्वे के कप्तान एल्टन चिगुंबुरा तीन मैचों की श्रृंखला के पहले वनडे में आज जब यहां मेजबान टीम को लक्ष्य के करीब ले जा रहे थे तो भावनाओं को काबू में रखना मुश्किल था. चिगुंबुरा ने अपने कैरियर का दूसरा वनडे शतक जड़ा लेकिन उनकी टीम 256 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चार रन से हार गई.

स्टार खिलाडियों की गैरमौजूदगी वाली भारतीय टीम की अगुआई कर रहे रहाणे ने कहा, मैं धैर्य बरकरार रखने की कोशिश कर रहा था लेकिन अंदर से काफी नर्वस था. एल्टन चिगुंबुरा ने जिस तरह बल्लेबाजी की इस मैच को कोई भी जीत सकता था. बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को श्रेय जाता है.

रहाणे ने कहा, मुझे खुशी है कि आज सभी खिलाडियों ने अच्छा प्रदर्शन किया. (अंबाती) रायुडू ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की क्योंकि शुरुआत में विकेट आसान नहीं था. वह जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहा था उसे ड्रेसिंग रुम से देखना शानदार था. उसके और (स्टुअर्ट) बिन्नी के बीच साझेदारी शानदार रही. रहाणे का मानना है कि 255 का स्कोर प्रतिस्पर्धी था.

उन्होंने कहा, हमें पता था कि हमारा क्षेत्ररक्षण अच्छा है. इस तरह से स्कोर में 10 से 15 अतिरिक्त रन जुड सकते हैं. भज्जी पा (हरभजन सिंह) और अक्षर (पटेल) को श्रेय जाता है, उन्होंने अच्छी गेंदबाजी और और बाद में धवल कुलकर्णी और भुवनेश्वर कुमार ने दबाव में अच्छी गेंदबाजी की. नाबाद 104 रन की पारी खेलने के बावजूद टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहने से चिगुंबुरा निराश दिखे और उन्होंने उम्मीद जताई कि गलती से सीखेंगे और अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन करेंगे.

उन्होंने कहा, इतना करीब आने के बाद मैच गंवाना निराशाजनक है. यह ऐसी चीज है जिससे हम सीख सकते हैं. मुझे लगता है कि यह बल्लेबाजी के लिए अच्छा विकेट था लेकिन हम विकेट गंवाते चले गए. चिगुंबुरा ने कहा, आज समूह में विकेट गंवाने के कारण अंतर पैदा हुआ. रन बनाना अच्छा रहा और उम्मीद करता हूं कि मैं यह प्रदर्शन जारी रखूंगा और टीम को जीत दिलाउंगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola