जिम्बाब्वे दौरा पर जाने से पहले अजिंक्य रहाणे ने लिया सिद्धिविनायक का आशीर्वाद

अजिंक्य रहाणे की अगुवाईमें टीम इंडिया आज जिंबाब्वे दौरे पर रवाना हो गयी. जिंबाब्वे के लिए रवाना होने से पहले टीम इंडिया के नवनियुक्त कप्तान रहाणे आज सिद्धिविनायक की शरण में पहुंचे. जहां उन्होंने अपनी और टीम की सफलता के लिए भगवान सिद्धिविनायक से प्रार्थना की. गौरतलब हो कि जिंबाब्वे दौरा के लिए अजिंक्य रहाणे […]
अजिंक्य रहाणे की अगुवाईमें टीम इंडिया आज जिंबाब्वे दौरे पर रवाना हो गयी. जिंबाब्वे के लिए रवाना होने से पहले टीम इंडिया के नवनियुक्त कप्तान रहाणे आज सिद्धिविनायक की शरण में पहुंचे. जहां उन्होंने अपनी और टीम की सफलता के लिए भगवान सिद्धिविनायक से प्रार्थना की.
गौरतलब हो कि जिंबाब्वे दौरा के लिए अजिंक्य रहाणे को टीम का कप्तान बनाया गया और टीम के सिनियर खिलाडियों (महेंद्र सिंह धौनी,विराट कोहली,शिखर धवन, आर अश्विन) को आराम दिया गया. जिंबाब्वे दौरा रहाणे के लिए बड़ी चुनौती के रुप में देखा जा रहा है. बांग्लादेश के खिलाफ वनडे श्रृंखला गंवाने के बाद टीम इंडिया की पहले ही बड़ी खिचाई हो चुकी है. वैसे में रहाणे के सामने न केवल श्रृंखला जीतने की चुनौती होगी बल्कि टीम इंडिया की खोयी प्रतिष्ठा भी वापस पानी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




